हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More

    Bhakra Canal Regulation: भाखड़ा प्रणाली की नहरों का रेगुलेशन इतने दिनों तक रहेगा प्रभावी

    Bhakra Canals Regulation
    Bhakra Canals Regulation

    हनुमानगढ़। जल संसाधन भाखड़ा-सिद्धमुख रेगुलेशन खण्ड की ओर से बुधवार को भाखड़ा प्रणाली की नहरों का साप्ताहिक वरीयताक्रम जारी किया गया। यह वरीयताक्रम 4 सितम्बर से 12 सितम्बर तक प्रभावी रहेगा। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जोड़कियां (जेआरके) नहर में 180 क्यूसेक, सूरतगढ़ (एसटीजी) में 300, भगतपुरा (बीजीपी) में 338, संगरिया (एसएनजी) में 344, नगराना (एनजीडी) में 352, लीलांवाली (एलएलडब्ल्यू) में 600, भाखरांवाली (बीकेडब्ल्यू) में 650, करनीसिंह (केएसडी) में 1005, मम्मड़खेड़ा (एमएमके) में 1200, पीलीबंगा (पीबीएन) में 1435, लोंगवाला (एलजीडब्ल्यू) में 1550, अमरपुरा (एएमपी) में 1643, रोड़ांवाली (आरआरडब्ल्यू) में 1656, नवां-सतीपुरा (एनडब्ल्यूएन) में 1667, मोरजण्डा (एमजेडी) में 1877, प्रतापपुरा (पीटीपी) में 1982, नाथवाना (एनटीडब्ल्यू) में 2010, रतनपुरा (आरटीपी) में 2021, मोडिया (एमओडी) में 2181, सूरतपुरा (एसटीपी) में 2190, दीनगढ़ (डीएनजी) में 2203 व हरिपुरा (एचआरपी) नहर में 2216 क्यूसेक पानी प्रवाहित होगा। Bhakra Canal Regulation

    जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के अनुसार प्रत्येक नहर आठ दिन पूरी चलाने के बाद बंद की जाएगी। नहरों में पानी के उतार-चढ़ाव को देखते हुए अगर किसी नहर के रेगुलेशन में बदलाव करना पड़ा तो भाखड़ा सिद्धमुख रेगुलेशन खंड व जल संसाधन खंड प्रथम/द्वितीय के अधिशाषी अभियंता से विचार-विमर्श के बाद व्यवस्था की जाएगी। वास्तविक पानी संबंधित अधिशाषी अभियन्ता की मांग अनुसार चलाया जा रहा है, यह कभी भी कम किया जा सकता है। Bhakra Canal Regulation