हमसे जुड़े

Follow us

30.7 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More

    Bhakra Regulation System: भाखड़ा प्रणाली की नहरों का रेगुलेशन 23 जनवरी से 31 जनवरी तक प्रभावी

    Hanumangarh News
    Bhakra Canal Regulation:

    Bhakra Regulation System: हनुमानगढ़। जल संसाधन भाखड़ा-सिद्धमुख रेगुलेशन खण्ड की ओर से बुधवार को भाखड़ा प्रणाली की नहरों का साप्ताहिक वरीयताक्रम जारी किया गया। यह वरीयताक्रम 23 जनवरी से 31 जनवरी तक प्रभावी रहेगा। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार भाखरांवाली (बीकेडब्ल्यू) नहर में 50 क्यूसेक, करनीसिंह (केएसडी) में 405, मम्मडख़ेड़ा (एमएमके) में 660, जोड़कियां (जेआरके) में 780, मोरजण्डा (एमजेडी) में 993, रतनपुरा (आरटीपी) में 1005, नाथवाना (एनटीडब्ल्यू) में 1036, प्रतापपुरा (पीटीपी) 1141, हरिपुरा (एचआरपी) में 1154, दीनगढ़ (डीएनजी) में 1167, सूरतपुरा (एसटीपी) में 1176, मोडिया (एमओडी) में 1336, अमरपुरा (एएमपी) में 1429, नगराना (एनजीडी) में 1437, लीलांवाली (एलएलडब्ल्यू) में 1677, लोंगवाला (एलजीडब्ल्यू) 1812, पीलीबंगा (पीबीएन) में 2027, रोड़ांवाली (आरआरडब्ल्यू) में 2040, नवां-सतीपुरा (एनडब्ल्यूएन) 2051, संगरिया (एसएनजी) में 2057, भगतपुरा (बीजीपी) में 2095 व सूरतगढ़ (एसटीजी) नहर में 2215 क्यूसेक पानी प्रवाहित होगा। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के अनुसार प्रत्येक नहर आठ दिन पूरी चलाने के बाद बंद की जाएगी। Hanumangarh News

    नहरों में पानी के उतार-चढ़ाव को देखते हुए अगर किसी नहर के रेगुलेशन में बदलाव करना पड़ा तो भाखड़ा सिद्धमुख रेगुलेशन खंड व जल संसाधन खंड प्रथम/द्वितीय के अधिशाषी अभियंता से विचार-विमर्श के बाद व्यवस्था की जाएगी। वास्तविक पानी संबंधित अधिशाषी अभियन्ता की मांग अनुसार चलाया जा रहा है, यह कभी भी कम किया जा सकता है। Hanumangarh News

    Mangala Animal Insurance Scheme: मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना में आवेदन का आज अंतिम दिन

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here