हमसे जुड़े

Follow us

27.1 C
Chandigarh
Saturday, February 21, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी घर में घुसकर ...

    घर में घुसकर मारपीट के आरोप में चार पर रिपोर्ट दर्ज

    Kairana News
    Kairana News: घर में घुसकर मारपीट के आरोप में चार पर रिपोर्ट दर्ज

    कैराना (सच कहूँ न्यूज)। Kairana News: घर में घुसकर महिला के साथ में मारपीट करने के मामले में पुलिस ने दो सगे भाइयों समेत चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गांव बराला कुकरहेड़ी निवासी खालिद ने कोतवाली पर अभियोग दर्ज कराया है। बताया कि विगत 27 मार्च 2024 को प्रातः करीब साढ़े दस बजे उसकी माता सजीला घर के बाहर नाली की सफाई कर रही थी। Kairana News

    इसी दौरान गांव की ही फातों व मुर्शीदा वहां पर पहुंची तथा उसके साथ में गाली-गलौच करने लगी। इसके बाद उसकी माता अपने घर के अंदर आ गई। आरोप है कि इसी दौरान मौसीम व सलीम उर्फ धोला पुत्रगण हासिम हाथों में तलवार व खटपावड़ी लेकर घर में घुस आये तथा उसकी माता पर हमला कर दिया। आरोपियों के हमले से उसकी माँ लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– 11वीं कक्षा की छात्रा के कपड़े फाड़ने का आरोप, मुकदमा दर्ज

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here