हमसे जुड़े

Follow us

30.1 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी कैराना में हर...

    कैराना में हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

    Kairana News
    Kairana News: कैराना में हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: क्षेत्र में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सरकारी कार्यालयों समेत विभिन्न स्थानों पर राष्ट्रध्वज तिरंगा शान से फहराया गया। रविवार को राष्ट्र का 76वां गणतंत्र दिवस कैराना क्षेत्र में हर्षाल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिला न्यायालय परिसर में नवांगतुक जनपद न्यायाधीश विकास कुमार ने ध्वजारोहण किया। यहां जिला शासकीय अधिवक्ता संजय चौहान समेत न्यायिक अधिकारीगण व अधिवक्तागण मौजूद रहे। Kairana News

    वहीं, बार भवन में जिला बार एसोसिएशन कैराना के अध्यक्ष रामकुमार वशिष्ठ ने ध्वज फहराया। यहां बार महासचिव राजकुमार चौहान, आलोक चौहान एडवोकेट, शगुन मित्तल, मनीष कौशिक आदि अधिवक्तागण उपस्थित रहे। तहसील परिसर में एसडीएम स्वप्निल कुमार यादव ने तिरंगा फहराया। इस दौरान तहसीलदार अर्जुन चौहान व तहसील स्टाफ मौजूद रहा। कोतवाली परिसर में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बिजेन्द्र सिंह रावत ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने तिरंगे को सलामी भी दी। नगरपालिका कार्यालय पर पालिकाध्यक्ष शमशाद अहमद ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर पालिकाकर्मी व सभासदगण मौजूद रहे। इसके अलावा, कस्बे के डीके कॉन्वेंट स्कूल में प्रबंधक संजीव कुमार गोयल व चेयरमैन राजकुमार सेन ने ध्वजारोहण करके देशभक्तों को स्मरण किया।

    सेंट आरसी कॉन्वेंट स्कूल में निदेशक यशपाल पंवार ने झंडारोहण किया। स्कूल प्रधानाचार्य यशस्वी पंवार समेत स्टाफ उपस्थित रहा। खन्द्रावली रोड़ पर स्थित हिमालय मॉडल स्कूल में ध्वजारोहण मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंची बाल कल्याण समिति की सदस्या मीनू वर्मा एडवोकेट ने किया। इस दौरान प्रधानाचार्या अलका तिवारी, प्रबंधक जनक तिवारी व एडवोकेट अनिल बैंसला आदि मौजूद रहे। कस्बे के गोल्ड कीज पब्लिक स्कूल में भी गणतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। यहां विद्यालय चेयरमैन राशिद अली समेत समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

    सरकारी सेवा में चयनित युवाओं को किया सम्मानित | Kairana News

    शामली-कैराना मार्ग पर जगनपुर बस स्टैंड के निकट स्थित अपराजिता फ़ूड पॉइंट्स एवं वाशिंग सेंटर पर गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता कैप्टन कलमसिंह तथा संचालन सुदेश आर्य ने किया। कार्यक्रम में भाजपा नेता मनीष चौहान मुख्य अतिथि तथा अखिल भारतीय आर्य युवा समाज के अध्यक्ष अशोक आर्य व सूबेदार मेजर धर्मेंद्र सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।

    इस दौरान अपराजिता ग्रुप की ओर से विनीत चौहान, विवेक मेहरा, सौरभ कुमार व हिमांशु को वर्ष-2024 में सरकारी सेवा में चयन होने पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर प्रविन्द्र चौहान, रेलवे के मुख्य माल पर्यवेक्षक तरसपाल राठी, अरुण कुमार, सुरेन्द्र मुखिया, अंकुर प्रधान, राजकुमार लिलौन, राजेश प्रधान, कपिल ख़ाटियान आदि उपस्थित रहे।

    यह भी पढ़ें:– शिखर शिक्षा सदन में गणतंत्र दिवस के अवसर पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here