हमसे जुड़े

Follow us

26.9 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान एकात्म मानववा...

    एकात्म मानववाद और अंत्योदय के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प

    Hanumangarh News
    एकात्म मानववाद और अंत्योदय के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। भारतीय जनसंघ (Bharatiya Jana Sangh) के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर सोमवार को टाउन स्थित दीनदयाल चौक पर पंडित दीनदयाल मंच के तत्वावधान में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कपूर सिंह व वरिष्ठ भाजपा नेता श्रीनिवास मित्तल की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित उपाध्याय के एकात्म मानववाद और अंत्योदय के सिद्धांतों पर चलकर देश हित में कार्य करने का संकल्प लिया। Hanumangarh News

    भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंच के जिलाध्यक्ष जुगलकिशोर गौड़ ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एकात्म मानववाद के समर्थक एवं गरीबों के सच्चे शुभचिंतक थे। गरीबों के लिए उनके हृदय में अमृत भरा था। वे देश के अंतिम व्यक्ति की उन्नति में भारत की उन्नति देखते थे। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार करने की दिशा में देश को आगे बढ़ा रहे हैं। प्रारंभ से भारत उनके सिद्धांतों पर चलता तो भारत की गिनती एक विकसित देश में होती। भाजपा नेता और पार्षद प्रदीप ऐरी ने कहा कि पंडित दीनदयाल के अंत्योदय एवं एकात्म मानववाद दर्शन को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा की केन्द्र सरकार कार्य कर रही है।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘सबका साथ-सबका विकास’ की अवधारणा के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय की विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए गरीब व असहाय लोगों के लिए कई योजनाएं लागू कर रहे हैं। सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को उपाध्याय की प्रेरणा से समाज के गरीब, वंचित, दलित, शोषित, आदिवासी व किसानों के कल्याण के लिए कार्य करना चाहिए। ऐसे लोगों तक सरकारी योजनाओं व नीतियों के लाभों को सफलतापूर्वक पहुंचाने की चिंता करनी चाहिए और इसी दिशा में कार्य करना चाहिए। पूर्व जिलाध्यक्ष कपूरसिंह और वरिष्ठ भाजपा नेता श्रीनिवास मित्तल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन दर्शन के बारे में कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। Hanumangarh News

    इस दौरान भाजपा पार्षद मनोज बंसल, भंवरलाल नायक, पूर्व पार्षद विनोद रेगर, हरि खदरिया, नितिन बंसल, संदीप छाबड़ा, अशोक खिच्ची, संजय सैन, दिनेश शर्मा, सुरेन्द्रपाल नरूला, प्रवीण मोदी, राजेन्द्र वर्मा, राजेन्द्र धोबी, हरीश यादव, अश्विनी डूमरा, गुरुचरण छापोला, राजपाल, नीरज, पवन मौर्य, अरुण कश्यप, प्रभुदयाल जांगिड़, विजय अरोड़ा, बलदेव सिकलीगर, महेन्द्र नायक, पुरुषोत्तम कौशिक सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। Hanumangarh News

    यह भी पढ़ें:– ससुराल पक्ष के लोगों ने की युवक की धुनाई

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here