हमसे जुड़े

Follow us

13.1 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home शिक्षा / रोजगार लाजपतराय कॉले...

    लाजपतराय कॉलेज रोटारैक्ट क्लब ने “तिरंगा सम्मान” पहल के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया

    Respect Tricolour
    Respect Tricolour: लाजपतराय कॉलेज रोटारैक्ट क्लब ने “तिरंगा सम्मान” पहल के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया

    मुंबई (सच कहूँ न्यूज)। Respect Tricolour: भारत के 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर, लाला लाजपतराय कॉलेज के रोटारैक्ट क्लब ने “अपने तिरंगे का सम्मान करें” नामक एक देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किया। इस पहल का उद्देश्य विशेष रूप से युवा पीढ़ी के बीच भारतीय ध्वज के प्रति राष्ट्रीय गर्व और सम्मान को बढ़ावा देना था। Respect Tricolour

    क्लब प्रतिनिधि ने सच कहूँ संवाददाता को बताया कि इस कार्यक्रम में कई महत्वपूर्ण गतिविधियाँ शामिल थीं, जिनका समुदाय पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ा। क्लब के सदस्यों ने शहर के 4 से अधिक स्कूलों में प्रभावशाली स्किट्स प्रस्तुत किए, जिससे 1,000 से अधिक छात्रों को राष्ट्रीय ध्वज के सही संचालन और रख-रखाव (फोल्डिंग) की जानकारी मिली। इन प्रस्तुतियों के दौरान तिरंगे का सम्मान करने तथा अन्य तथ्यों को साझा किया। Respect Tricolour

    आत्मरक्षा सत्र:

    इसके अलावा, क्लब ने आत्मरक्षा कक्षाएं आयोजित की, जिसमें 200 छात्रों को उनकी व्यक्तिगत सुरक्षा के लिए व्यावहारिक कौशल प्रदान किए गए। इन सत्रों ने छोटे बच्चों को विभिन्न परिस्थितियों में खुद की रक्षा करने तरीके से आवगत करवाने के साथ ही व आत्मविश्वास भी प्रदान किया।

    पॉडकास्ट | Respect Tricolour

    इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पॉडकास्ट की एक श्रृंखला थी, जिसमें सेवानिवृत्त सैनिकों ने अपनी प्रेरक कहानियाँ और अनुभव साझा किए। इस प्रकार के पॉडकास्ट देश की स्वतंत्रता के लिए अनगिनत व्यक्तियों द्वारा किए गए बलिदानों की भावुक याद दिलाते हैं।

    वृक्षारोपण:

    समाज के लिए हरियाली पहल के साथ, लाला लाजपतराय कॉलेज के रोटरैक्ट क्लब ने 78वीं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 78 पेड़ लगाते हुए एक वृक्षारोपण अभियान चलाया। क्लब द्वारा की गयी यह पहल विकास, स्थायिता और समृद्धि के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

    ध्वजारोहण:

    15 अगस्त को, क्लब के सदस्यों ने राष्ट्रीय ध्वज फहराने और मुंबई पुलिस के सम्मान में लैमिंगटन रोड पुलिस स्टेशन का दौरा किया। यहाँ क्लब सदस्यों नें, स्कूली बच्चों द्वारा 150 से अधिक हस्तलिखित प्रशंसा पत्र पुलिस अधिकारियों को वितरित किए, जिसमें हमारी रक्षा में उनके महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार किया गया।

    कार्यक्रम का सन्देश:

    इसके पश्चात यह कार्यक्रम एक स्थानीय स्कूल में एक और ध्वजारोहण समारोह के साथ जारी रहा, जिसके बाद एक स्किट आयोजन किया गया। क्लब प्रतिनिधि ने सच कहूँ को आगे बताया कि कार्यक्रम एकता की भावना और राष्ट्र के मूल्यों को बनाए रखने की एक नई प्रतिबद्धता के साथ समाप्त हुआ।

    उन्होंने आगे कहा कि “अपने तिरंगे का सम्मान करें” सिर्फ़ एक आयोजन है; यह हर नागरिक में सम्मान, देशभक्ति और ज़िम्मेदारी की भावना जगाने का एक आंदोलन है, ख़ास तौर पर हर उस युवा में जो भारत के भविष्य को आकार देंगें। लाला लाजपतराय कॉलेज के रोटारैक्ट क्लब को इस नेक कार्य में योगदान देने पर गर्व है और आने वाले सालों में भी अपने इन्ही प्रयासों को आगे भी जारी रखने की उम्मीद है। Respect Tricolour

    यह भी पढ़ें:– Coaching Institutes : बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ का खेल! अवैध एनओसी के सहारे चल रहे कोचिंग संस्थान

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here