हमसे जुड़े

Follow us

13.6 C
Chandigarh
Monday, February 23, 2026
More
    Home कैथल रिटायर्ड पुलि...

    रिटायर्ड पुलिस कर्मचारी ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

    Kaithal News
    Kaithal News: रिटायर्ड पुलिस कर्मचारी ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

    कैथल (सच कहूँ न्यूज़)। Kaithal News: शहर में सुबह सुबह एकल दर्दनाक हादसा हो गया, एक रिटायर्ड पुलिस कर्मचारी ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी आत्महत्या कर ली। यह दुखद घटना शुक्रवार सुबह लगभग 6 बजे करनाल रोड स्थित रेलवे फाटक पर हुई। मृतक की पहचान हुड्डा सेक्टर-18 निवासी कृष्ण दहिया (उम्र लगभग 65 वर्ष) के रूप में हुई है, जो हरियाणा पुलिस से बतौर कर्मचारी रिटायर हो चुके थे। घटना की जानकारी मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस और जीआरपी (रेलवे पुलिस) की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। Kaithal News

    प्राप्त जानकारी के अनुसार कृष्ण दहिया गुरुवार सुबह अपनी सफेद रंग की स्कूटी पर सवार होकर घर से निकले थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह सीधे करनाल रोड पर स्थित रेलवे फाटक की ओर गए और सुबह 6 बजे आने वाली ट्रेन के आगे कूद गए। ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

    परिजनों से बातचीत कर घटना स्थिति की गहराई से जांच की जा रही है। कृष्ण दहिया के करीबी लोगों से भी पुलिस जानकारी जुटा रही है कि क्या वह किसी मानसिक तनाव या पारिवारिक परेशानी से जूझ रहे थे। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और परिजनों के बयान के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें:– Kisan News: गाय-भैंस के सफल प्रसव के लिए अपनाएं ये जरूरी सावधानियां