हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home देश रिया चक्रवर्त...

    रिया चक्रवर्ती को मिली जमानत

    Rhea Chakraborty Bail Plea

    मुंबई। बॉम्बे उच्च न्यायालय ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले में चल रही जांच के बीच ड्रग्स मामले में गिरफ्तार अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ,दीपेश सावंत और सैमुअल मिरांडा को बुधवार को जमानत दे दी। न्यायालय ने इस मामले में अभिनेत्री के भाई शोविक चक्रवर्ती और ड्रग पेडलर अब्दुल बासित परिहार की जमानत याचिकाएं नामंजूर कर दी। अदालत ने एक लाख रूपये के निजी बांड पर रिया को सर्शत जमानत दी है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो(एनसीबी) ने सुशांत सिंह राजपूत को कथित रूप से ड्रग्स दिये जाने के आरोप में रिया को आठ सितम्बर को गिरफ्तार किया था। अभिनेत्री को स्थानीय अदालत ने 14 दिनों न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।वह मुंबई की बाइकुला जेल में बंद थी। इससे पहले एनसीबी ने रिया और शोविक की न्यायिक हिरासत 20 अक्टूबर तक बढ़ा दी थी।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।