हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More

    Riwayat Fashion Show: एसकेडी में रैंप पर उतरेगी रिवायत की रौनकें!

    Hanumangarh News

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। श्री खुशालदास विश्वविद्यालय (Shri Khushal Das University) में 19 मई, रविवार को रिवायत फैशन शो (Riwayat Fashion Show) का आयोजन होने जा रहा है। विश्वविद्यालय के विधि विभाग की ओर से आयोजित इस शो का आगाज शाम 6 बजे होगा। इसमें पंजाबी गायक कलाकार पेरी सिद्धू, हुकम सिंह, कर्ण मिद्दूखेड़ा अपनी प्रस्तुतियां देंगे वहीं मेकअप आर्टिस्ट व मॉडल रेहमत बराड़, मशहूर डिजाइनर दलबीर बराड़ और मिस्टर राजस्थान वरुण अरोड़ा प्रतिभागियों की प्रतिभा को परखेंगे। विशेषज्ञ पारुल भाटिया के नेतृत्व में गणपति आशु क्रिएशन और स्टाइल वल्र्ड के आधुनिक डिजाइनर कपड़ों की चमक रैंप पर यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राओं की ओर से प्रदर्शित की जाएगी। इस कार्यक्रम को चार चांद लगाकर और ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए आकाश गुम्बर मीडिया पार्टनर की भूमिका निभा रहे हैं। Hanumangarh News

    इस समारोह को लेकर गुरु गोबिंद सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष बाबूलाल जुनेजा ने बताया कि हनुमानगढ़ क्षेत्र में पहली बार होने वाले इस शो को लेकर विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं में जबरदस्त उत्साह है। विश्वविद्यालय के चेयरपर्सन वरुण यादव, मैनेजिंग डायरेक्टर दिनेश जुनेजा, कुलपति गिरीश चावला तैयारियों का अवलोकन कर रहे हैं। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. सीएम राजोरिया ने बताया कि शाम 6 बजे से शुरू होकर इस शो की रौनक रात्रि 10 बजे तक सतत रहेगी। सांस्कृतिक सम्मिश्रण इस शो की विशेषता रहेगी। क्षेत्र के प्रसिद्ध ब्रांड बीएल हिसारिया ज्वैलर्स, विक्की प्रीमियम, विशाल ऑप्टिकल्स, गणपति एक्सक्लूसिव, लेडी क्रेज, स्टाइल वल्र्ड, एसबीपी ब्यूटी सैलोन, आशुह्यज राजनवाबी क्राफ्ट फॉर यू इस समारोह को स्पॉन्सर कर रहे हैं। Hanumangarh News

    Cyclone Alert: खबरदार! इन राज्यों में तबाही मचाने आ रहा है ‘चक्रवाती तूफान’!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here