हमसे जुड़े

Follow us

14.7 C
Chandigarh
Tuesday, February 24, 2026
More
    Home देश शाह सतनाम जी ...

    शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल की रिया सहारण ने मिस्र (इजिप्ट) में किया भारत का झंडा ऊंचा

    Sirsa News

    यूआईपीएम 2024 पेंटाथलॉन बायथल/ट्रायथल विश्व चैंपियनशिप

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। मिस्र (इजिप्ट) में खेली जा रही यूआईपीएम 2024 पेंटाथलॉन बायथल/ट्रायथल विश्व चैंपियनशिप (आईपीएल 2024 पेंटाथलॉन बायथल/ट्रायथल विश्व चैंपियनशिप) में शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल की दो खिलाड़ी भाग ले रही है। इनमें से रिया सहारण ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपने खेल कौशल का लोहा मनवाते हुए बायथल मिश्रित रिले इवेंट में ब्रॉन्ज पदक जीतकर देश का नाम गौरवान्वित किया है। जबकि दूसरी खिलाड़ी संजना के मैच होने अभी बाकी है। Sirsa News

    इस खेल में दो खिलाड़ियोंं की टीम होती है, जिसमें एक महिला व एक पुरुष खिलाड़ी होता है। महिला वर्ग में शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल की 11वीं कक्षा की रिया सहारण है। जबकि पुरुष खिलाड़ी सूर्यांश ओडिशा से है। दोनों खिलाड़ियों ने अंडर-17 आयु वर्ग में भारत की ओर से चैंपियनशिप में बायथल मिश्रित रिले इवेंट में भाग लिया और ब्रॉन्ज मैडल जीता। बता दें कि इस चैंपियनशिप में शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल व कॉलेज से दो खिलाड़ी भाग ले रही है।

    दूसरी खिलाड़ी शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज से बीए प्रथम वर्ष की संजना है, जिसका अभी इवेंट बाकी है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी धाक जमाने वाली खिलाड़ियों व उनकी प्रशिक्षक डा. रीटा को शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल की प्रधानाचार्या डा. शीला पूनियां इन्सां ने बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्या ने कहा कि संस्थान में पहुंचने पर दोनों खिलाड़ियों को भव्य स्वागत होगा।

    28 देशों के खिलाड़ी ले रहे हैं भाग | Sirsa News

    उन्होंने बताया कि इस चैंपियनशिप में 28 देशों के खिलाड़ी भाग ले रहे है। बायथल मिश्रित रिले इवेंट में साउथ अफ्रीका की टीम प्रथम, मिसृ की टीम द्वितीय व भारत की टीम तृतीय स्थान पर रही है। वहीं यूआईपीएम 2024 पेंटाथलॉन बायथल/ट्रायथल विश्व चैंपियनशिप में भाग ले रही भारतीय टीम में मॉडर्न पेंटाथलॉन फेडरेशन आॅफ इंडिया की ओर से प्रशिक्षक पवन कुमार को प्रशिक्षक नियुक्त किया हुआ है। पवन कुमार भी शाह सतनाम जी शिक्षण संस्थान के सुपर स्टूडेंट (पूर्व खिलाड़ी) है। Sirsa News

    Papaya Leaf In Dengue: क्या आप बदलते मौसम में डेंगू से परेशान हैं? अगर हां, तो इस तरह करे पपीते के प…

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here