हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home राज्य पंजाब इनोवा-टिप्पर ...

    इनोवा-टिप्पर की भयानक भिड़ंत, इनोवा जलकर राख

    Road Accident, Patiyala, Punjab

    हादसे में इनोवा चालक की मौत

    पटियाला(खुशवीर सिंह तूर)। आज यहां राजपुरा रोड पर एक इनोवा गाड़ी में टिप्पर साथ टकराने के बाद अचानक आग लग गई, जिस कारण इनोवा चालक की मौत हो गई। आग की लपटों ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। एकत्रित जानकारी अनुसार सन्दीप सिंह पुत्र इन्द्र सिंह निवासी गली नं: एक हीरा बाग जो कि अपनी इनोवा गाड़ी में जा रहा था जब राजपुरा रोड पर पहुंचा तो आगे जा रहे टिप्पर के साथ उसकी गाड़ी टकरा गई व वह घायल हो गया। उसके बाद अचानक ही गाड़ी को आग लग गई।

    आसपास लोगों की तरफ से घायल को गाड़ी में से बाहर निकाल कर राजिन्द्रा अस्पताल में ईलाज के लिए लाया गया, परंतु डाक्टरों ने उसे मृतक करार दे दिया गया। बताया जा रहा है कि इनोवा चालक घायल भी हो गया था।

    गाड़ी में लगी आग देखकर सहमे राहगीर

    इधर गाड़ी को आग लगने कारण सड़क पर ही इनोवा गाड़ी धूं-धूं कर आग की लपटों में घिर गई व बुरी तरह जल गई। इस दौरान रास्ते से निकलने वाले राहगीरों में भी आग को देख कर डर पैदा हो गया। गाड़ी को आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका। सड़क पर खड़ी जली गाड़ी को पुलिस ने सड़क से हटाया।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।