हमसे जुड़े

Follow us

21.9 C
Chandigarh
Tuesday, March 24, 2026
More
    Home देश Haryana Road ...

    Haryana Road News: हरियाणा के इस शहर की हो गई मौज, 3 करोड़ की लागत से बन रही सड़क, जानें इसका रूट

    Haryana Road News
    Haryana Road News: हरियाणा के इस शहर की हो गई मौज, 3 करोड़ की लागत से बन रही सड़क, जानें इसका रूट

    जींद/सफीदो (सच कहूं न्यूज)। Haryana Road News: एसडीएम पुलकित मल्होत्रा ने असंध रोड़ पर डेरा सच्चा सौदा मानवता भलाई केंद्र से सफीदों तक लगभग 3 करोड़ 20 लाख रूपए की लागत से बनाई जाने वाली 8 किलोमीटर लम्बी सड़क का निरीक्षण किया और वहां चल रहे कार्य की बारिकी से जांच की। इस अवसर पर उनके साथ लोक निर्माण विभाग के एसडीओ अजय कटारिया व अन्य सम्बधित अधिकारी उपस्थित रहें। एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सफीदों विधानसभा में चल रहे विकास कार्यो को समयबद्ध तरीके से पूरा करवाएं। Haryana Road News

    उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र का विकास होने के लिए वहां का सड़क तंत्र मजबूत होना बहुत जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि सफीदों से डेरा सच्चा सौदा तक इस सड़क के बनने से जहां लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं वाहन दूर्घटनाओं में भी कमी आएगी। लिहाजा इस विकास कार्य को जल्द से जल्द पूरा करवाएं। इस दौरान उन्होंने खेड़ा खेमावती गांव के पास लगभग 700 मीटर तक पूर्ण हो चुकी सीसी की सड़क की भी जांच की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क बनाने में लगने वाली सामग्री की समय-समय पर जांच करते रहें। Haryana Road News

    सड़क को पैरामीटर के हिसाब से समयबद्ध तरीके से पूरा करवाएं, ताकि आमजन को इसकी सुविधा लम्बे समय तक मिलती रहे। इस पर लोक निर्माण विभाग के एसडीओ अजय कटारिया ने एसडीएम को आश्वस्त करते हुए कहा कि विभाग द्वारा करवाए जाने वाले सभी विकास कार्यो की समय-समय पर जांच करवाई जा रही है। निर्माण सामग्री की गुणवत्ता को जांचा जा रहा है। असंध रोड़ पर बनने वाली इस सड़क के बाकी कार्य को भी अनुकुलित मौसम होने पर जल्द शुरू करवा दिया जाएगा।

    एसडीएम ने अधिकारियों से मंत्रणा कर निर्देश दिए कि खेड़ा खेमावती गांव से निकलने वाले गंदे पानी के स्थाई समाधान के लिए इसे सफीदों शहर के समीप जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा बनाई गई ड्रेन में डाला जाए, ताकि गांव के गंदे पानी के कारण बार-बार टूटने वाली सड़क को भी बचाया जा सके। इस कार्य के लिए एस्टिमेट तैयार करवाया जाए। इस दौरान एसडीएम ने खेड़ा खेमावती गांव में तालाब के सौंदर्यकरण को लेकर चल रहे कार्य का भी निरीक्षण किया और जरूरत के हिसाब से दिशा निर्देश दिए। Haryana Road News

    यह भी पढ़ें:– Humanity: एक ने मरने के लिए गली में फेंका तो एक ने बचाए प्राण

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here