हमसे जुड़े

Follow us

20.3 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home देश Haryana Roadw...

    Haryana Roadways Strike: रोडवेज कंडक्टर की पिटाई के विरोध में हिसार-फतेहाबाद-सरसा में रहा चक्का जाम

    Haryana Roadways Strike
    Haryana Roadways Strike: सुनसान पड़ा सरसा का बस अड्डा

    यात्री परेशान, प्राइवेट और किलोमीटर स्कीम की कुछ बसें चली

    सरसा/फतेहाबाद/हिसार (सच कहूँ न्यूज)। Haryana Roadways Strike: बीती 16 जून को हरिद्वार से फतेहाबाद आ रही रोडवेज बस के परिचालक के साथ अग्रोहा चौक के पास मारपीट करने के विरोध में रोडवेज के सांझा मोर्चा के आह्वान पर वीरवार को सरसा, फतेहाबाद और हिसार में रोडवेज कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। रोडवेज बसों की हड़ताल रही। जिसके चलते यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। खासकर ग्रामीण रूट सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। हालांकि प्राइवेट और किलोमीटर स्कीम की कुछ बसें चलाई जा रही हैं। उधर रोडवेज यूनियन के नेताओं ने रोडवेज परिसर में धरना दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो पूरे प्रदेश में रोडवेज बस का चक्का जाम कर दिया जाएगा।

    वर्णनीय है कि फतेहाबाद डिपो के कंडक्टर कृष्ण कुमार निवासी पाबड़ा ने बताया कि 16 जून की शाम को उनकी बस हरिद्वार से फतेहाबाद आ रही थी। रास्ते में हिसार बस अड्डे से एक युवक व दो युवती सवार हुए। उन्होंने टिकट लेने से भी इंकार किया तथा बहस करने लगे। जिसके बाद उसने तीनों को हिसार बस अड्डे से करीब 7 किलोमीटर दूर ढंढूर गांव के पास तीनों को उतार दिया। इस दौरान एक युवती ने फोन कर अपने जानकारों को अग्रोहा बुला लिया। वहां 10-15 लोगों ने बस रूकवाकर उससे मारपीट की तथा बस में तोड़फोड़ की। Haryana Roadways Strike

    यह भी पढ़ें:– Haryana HTET News: हरियाणा में एचटेट की परीक्षा इस तारीख से होगी शुरू, चेयरमैन ने और भी दी बड़ी जानकारी