हमसे जुड़े

Follow us

28.2 C
Chandigarh
Tuesday, March 24, 2026
More
    Home देश Roadways Empl...

    Roadways Employees Strike: आखिरकार, आंदोलन को मजबूर कर रही है सरकार!

    Roadways Employees Strike
    मांगों को लेकर रोडवेज परिसर में भूख हड़ताल पर बैठे रोडवेज कर्मी।

    रोडवेज कर्मचारी बैठे भूख हड़ताल पर

    Roadways Employees Strike: सरसा (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा द्वारा पूर्व में घोषित कार्यक्रम अनुसार बुधवार को सरसा डिपो में कर्मचारियों ने भूख हड़ताल की। भूख हड़ताल सांझा मोर्चे में शामिल आत्माराम बैनीवाल, पृथ्वी सिंह चाहर, सतवीर कड़वासरा, मोहनलाल सहारण की अध्यक्षता में की गई। भूख हड़ताल में राज्य मोर्चा के वरिष्ठ सदस्य जगदीप राठौर, संदीप रंगा, हरिकिशन, चमन लाल स्वामी, शिव कुमार, कुलविंदर सिंह कोटली भी मौजूद थे। Sirsa News

    राज्य मोर्चा के नेताओं ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा बीती 23 जून 2023, 16 जुलाई 2024 की कर्मचारियों की मांगों की जायज मानते हुए अनेक मांगों पर सहमति जताई थी और उन्हें लागू करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक स्वीकार की गई मांगों के लागू करने के परिपत्र जारी नहीं किए गए हैं, जिसमें कर्मचारियों में काफी रोष है।

    परिचालकों का पे ग्रेड बढ़ाना मुख्य मांग | Sirsa News

    उन्होंने बताया कि कर्मचारियों की मुख्य मांगों में परिचालक, चालक, लिपिक के वेतनमान की वेतन विसंगतियां दूर करके परिचालकों का पे ग्रेड बढ़ाना, चालक परिचालकों को सीमित और टाइम देने के आदेश पत्र को वापस लेना, चालक-परिचालकों को रात्रि ठहराव करने व भुगतान करने के वर्तमान में जारी आदेश को वापस लेने और पूर्व की भांति रात्रि ठहराव देने भुगतान देने, चालक-परिचालक, निरीक्षक उप निरीक्षक कर्मचारियों के देय अर्जित अवकाश कटौती के जारी आदेशों को वापस लेने, वर्ष 2002 में भर्ती हुए चालकों को नियुक्ति तिथि से पक्का करने, गु्रप डी के कर्मचारियों को कॉमन कैडर से बाहर निकाला जाना आदि शामिल है।

    भूख हड़ताल में लादू राम बणी, सुरेंद्र बैरागी, शेर सिंह खोड, राजकुमार, शीला, विकास, हेमंत पारीक, सुरेंद्र डूडी, रविंद्र बौद्ध, सतपाल रानियां, सेलेंदर रानियां, सतपाल खान, मैनपाल आदि मौजूद थे। Sirsa News

    Registry Offices: अब हाईटेक होंगे रजिस्ट्री कार्यालय, जैसे पासपोर्ट कार्यालय: डॉ. सुमिता