हमसे जुड़े

Follow us

9.8 C
Chandigarh
Thursday, February 5, 2026
More
    Home देश रोहतक सूटकेस ...

    रोहतक सूटकेस शव मामला: भारत जोड़ो यात्रा से मशहूर हुईं थी मृतका हिमानी नरवाल

    Rohtak Suitcase Body Case
    रोहतक सूटकेस शव मामला: भारत जोड़ो यात्रा से मशहूर हुईं थी मृतका हिमानी नरवाल

    Congress Worker Dead Body Case: रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के रोहतक में कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता का शव सूटकेस में मिलने के मामले ने बड़ा राजनीतिक तूल पकड़ लिया है, जिसमें कांग्रेस पार्टी ने कार्यकर्ता की ‘हत्या की उच्च स्तरीय जांच’ की मांग की है। जानकारी के अनुसार मृतका का शव शुक्रवार को सांपला बस स्टैंड के पास एक बड़े नीले सूटकेस में बरामद हुआ था। इस बारे में सांपला थाने को जानकारी दी गई। Rohtak Suitcase Body Case

    हरियाणा के रोहतक में सूटकेस में बंद कांग्रेस कार्यकर्ता का शव मिलने से सनसनी!

    सांपला पुलिस स्टेशन के एसएचओ बिजेंद्र सिंह ने बताया कि मृतका की उम्र 20 से 22 साल के बीच थी। उसके गले में दुपट्टा लिपटा हुआ था। महिला के हाथों पर मेहंदी रची हुई थी, जिससे यह प्रतीत हो रहा था कि वह किसी समारोह में शिरकत करके आई हो। कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता का नाम हिमानी नरवाल था।

    कौन थी हिमानी? | Rohtak Suitcase Body Case

    कांग्रेस ने मृतका की पहचान रोहतक में युवा कांग्रेस की पदाधिकारी हिमानी नरवाल के रूप में की है। हिमानी नरवाल सोनीपत के कथूरा गांव निवासी हैं। नरवाल भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ नजर आईं थी, और वहीं से मशहूर हुई थी। हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान भी कांग्रेस के लिए प्रचार करते समय वह सक्रिय थीं। चुनाव प्रचार के दौरान नरवाल भूपेंद्र हुड्डा और दीपेंद्र हुड्डा के साथ भी काफी सक्रिय थीं। खासकर नरवाल कांग्रेस की रैलियों और सामाजिक कार्यक्रमों में हरियाणवी लोक कलाकारों के साथ प्रस्तुति देती नजर आती थीं। Rohtak Suitcase Body Case

    Tarn Taran Accident: तरनतारन में एक ही परिवार के पांच लोग बने मौत का ग्रास

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here