हमसे जुड़े

Follow us

20.3 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home खेल रोशिबिना देवी...

    रोशिबिना देवी ने वुशु में दिलाया रजत पदक

    Roshibina Devi
    Roshibina Devi रोशिबिना देवी ने वुशु में दिलाया रजत पदक

    हांगझोउ (एजेंसी)। भारत की नाओरेम रोशिबिना देवी ने गुरुवार को चीन में चल रहे 19वें एशियाई खेलों में महिलाओं की 60 किग्रा सांडा वुशु स्पर्धा में रजत पदक जीता। आज यहां खेले गये फाइनल में नाओरेम रोशिबिना देवी चीन की वू जियाओवेई से 2-0 से हारकर दूसरे स्थान पर रहीं और उन्हें रजत पदक मिला। यह भारतीय वुशू खिलाड़ी का लगातार एशियाई खेल में दूसरा पदक है। उन्होंने जकार्ता में 2018 खेलों में कांस्य पदक जीता था।

    इससे पहले नाओरेम रोशिबिना देवी ने क्वार्टरफाइनल में कजाकिस्तान की ऐमान करश्यगा को डब्ल्युपीडी (प्वाइंट अंतर से विजेता) से हराकर पदक पक्का किया। उन्होंने सेमीफाइनल में वियतनाम की थी थू थोय गुयेन को 2-0 से हराकर स्वर्ण पदक मुकाबले में प्रवेश किया। भारत ने एशियाई खेल में वुशु में कभी भी स्वर्ण पदक नहीं जीता है। नाओरेम रोशिबिना देवी की पदक जीतने के साथ ही एशियाई खेल 2023 में भारत के वुशु अभियान भी समाप्त हो गया है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here