हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी सहूलियत: आरआर...

    सहूलियत: आरआरटीएस ने नामों भारत ट्रेन के यात्रियों की सुविधा के लिए यूपी में मेरठ साउथ स्टेशन पर बनाई सबसे बड़ी पार्किंग

    Ghaziabad News
    Namo Bharat Train: आरआरटीएस ने नामों भारत ट्रेन के यात्रियों की सुविधा के लिए यूपी में मेरठ साउथ स्टेशन पर बनाई सबसे बड़ी पार्किंग

    नामों भारत ट्रेन के इस स्टेशन की पार्किंग में एक साथ खड़े हो सकेंगे 1200 वाहन और ई-वाहनों की चार्जिंग की सुविधा भी उपलब्ध होगी | Ghaziabad News

    गाजियाबाद (सच कहूं/रविंद्र सिंह)। Namo Bharat Train: दिल्ली-गाजियाबाद- मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर प्रदेश में नामों भारत ट्रेन के मेरठ साउथ स्टेशन पर आरआरटीएस ने सबसे बड़ी पार्किंग बनाई है। इस स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन के दोनों प्रवेश द्वारों पर दो पार्किंग बनाई गई हैं। जिनका निर्माण लगभग पूर्ण हो चुका है। मेरठ साउथ स्टेशन पर जल्द ही नामों भारत ट्रेनों में सफर करने की सुविधा उपलब्ध होगी।

    High Cholesterol: नाइट में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर शरीर देता हैं ये संकेत, बीच-बीच में खुलती रहती हैं नींद

    पार्किंग में 12सौ वाहन खड़े करने की सुविधा | Ghaziabad News

    नामों भारत ट्रेन के इस स्टेशन पर लगभग 13000 स्क्वायर मीटर के क्षेत्रफल में दो पार्किंग बनाई गई है। इन दोनों पार्किंग में एक साथ करीब 1200 चौपहिया और दुपहिया वाहनों के खड़ा करने की सुविधा होगी। साथ ही इन दोनों पार्किंग में ऑटो रिक्शा खड़े करने की भी सुविधा उपलब्ध होगी।

    स्टेशन पर पिकअप और ड्रॉपऑफ की सुविधा भी होगी

    आरआरटीएस केरीडोर के इस स्टेशन पर मेरठ और दिल्ली दोनों ओर से आने वाले वाहनों के लिए, स्टेशन में पिकअप और ड्रॉपऑफ की सुविधा के लिए विशेष प्रावधान किया गया है। स्टेशन को इस प्रकार डिजाइन किया गया है कि मेन रोड से आने वाले वाहन आसानी से यात्रियों को स्टेशन पर उतार और चढ़ा सकेंगे।

    इसके साथ ही यहां पर दिव्यांग यात्रियों के आवागमन को ध्यान में रखते हुए अलग से उनके वाहन खड़े करने का स्थान निर्धारित किया गया है और स्टेशन में आसान प्रवेश के लिए रैम्प भी बनाए गए हैं, ताकि उन्हें नमो भारत ट्रेन में यात्रा के लिए किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। Ghaziabad News

    पार्किंग में यात्रियों के इलैक्ट्रिक वाहनों की चार्जिंग की सुविधा उपलब्ध होगी

    इन पार्किंग में यात्रियों के इलैक्ट्रिक वाहनों की चार्जिंग के लिए विशेष तौर पर, ईवी चार्जिंग स्टेशन भी बनाए जाएंगे। नमो भारत ट्रेन में यात्रा के दौरान ही यात्री अपने ई-वाहनों को स्टेशन पर चार्जिंग कर पाएंगे। इससे ई-वाहन मालिकों के लिए वाहन चार्जिंग करना बेहद आसान हो जाएगा। यहां दुपहिया और चौपहिया दोनों प्रकार के ई-वाहनों को चार्ज करने की सुविधा मिलेगी।

    साहिबाबाद से लेकर मोदी नगर नॉर्थ तक 34 किमी के सेक्शन में नमो भारत ट्रेनों का संचालन जारी | Ghaziabad News

    वर्तमान में आरआरटीएस कॉरिडोर पर साहिबाबाद से लेकर मोदी नगर नॉर्थ तक 34 किमी के सेक्शन में नामों भारत ट्रेनों का संचालन जारी है। इस सेक्शन में साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई, दुहाई डिपो, मुराद नगर, मोदी नगर साउथ और मोदी नगर नॉर्थ कुल आठ स्टेशन हैं और इन सभी स्टेशनों पर पार्किंग की व्यवस्था है, लेकिन खास बात यह कि मेरठ साउथ स्टेशन पर आरआरटीएस कॉरिडोर की सबसे बड़े पार्किंग होगी।

    मेरठ के बॉर्डर पर है, ये विशाल पार्किंग वाला स्टेशन

    यह सबसे बड़ी पार्किंग की सुविधा वाला स्टेशन मेरठ के बार्डर पर है, जिसके संचालित होने से मोहिउद्दीनपुर, भूडबराल, बहादुरपुर, अमीनगर, छज्जुपुर, खरखौदा और कादराबाद समेत आसपास के अन्य इलाकों में रहने वाले लोगों की यात्रा आसान हो जाएगी।

    मेरठ से दिल्ली 30 मिनट में पहुंच सकेंगे

    मेरठ साउथ से नमो भारत ट्रेनों का संचालन आरंभ होने से लोग लगभग 30 मिनट में दिल्ली पहुंच सकेंगे।
    आरआरटीएस कॉरिडोर पर मेरठ साउथ स्टेशन, मेरठ क्षेत्र का पहला स्टेशन होगा। इस स्टेशन पर आरआरटीएस ट्रेनों के साथ ही मेरठ क्षेत्र के लिए मेट्रो सेवाएं भी संचालित होंगी। यहां आरआरटीएस ट्रेनों के लिए 2 ट्रैक बनाए गए हैं और मेरठ में स्थानीय मेट्रो सेवा एमआरटीएस ट्रेनों के संचालन हेतु एक ट्रैक बनाया गया है। इस स्टेशन पर कुल 3 ट्रैक और 3 प्लैटफ़ार्म बनाए जा रहे हैं। Ghaziabad News

    इस स्टेशन में ग्राउंड, मैजनीन, कॉनकोर्स और प्लेटफॉर्म, कुल तीन लेवल होंगे। इस स्टेशन की लंबाई लगभग 215 मीटर, चौड़ाई लगभग 36 मीटर और ऊंचाई लगभग 22 मीटर है।

    मेरठ मेट्रो का संचालन भी आरआरटीएस के बुनियादी ढांचे पर ही होगा

    खास बात यह है कि मेरठ मेट्रो का संचालन आरआरटीएस के बुनियादी ढांचे पर ही किया जा रहा है। मेरठ में मेट्रो स्टेशनों के बीच एक से दो किमी कि दूरी होगी और मेट्रो स्टेशनों का आकार भी आरआरटीएस स्टेशनों कि तुलना में छोटा होगा। मेरठ में कुल 13 स्टेशन होंगे, जिनमें 4 स्टेशन मेरठ साउथ, शताब्दी नगर, बेगमपुल और मोदीपुरम डिपो आरआरटीएस स्टेशन होंगे, जहां नमो भारत और मेरठ मेट्रो दोनों ट्रेन सेवाएँ उपलब्ध होंगी, जबकि अन्य स्टेशन मेरठ मेट्रो के स्टेशन होंगे, जहां सिर्फ मेट्रो सेवा ही मिलेगी, नमो भारत ट्रेनें इन स्टेशनों को नॉन स्टॉप पार करती हुई आगे बढ़ेंगी। Ghaziabad News

    यह भी पढ़ें:– Delhi Traffic Advisory: दिल्ली जानें से बचें! रात 8 बजे तक ये मार्ग रहेंगे बंद

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here