हमसे जुड़े

Follow us

19.8 C
Chandigarh
Thursday, February 26, 2026
More
    Home कैथल Corona: कोरोन...

    Corona: कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग चौकन्ना, संदिग्ध मरीजो के लिए जाएंगे सैंपल

    Kaithal News
    Kaithal News: जिला नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए बैठे मरीज

    आरटी पीसीआर लैब को नागरिक अस्पताल कैथल में किया शिफ्ट

    • दो साल से खराब पड़ा आक्सीजन प्लांट

    कैथल (सच कहूँ/कुलदीप नैन)। Corona News: प्रदेश में कोरोना के सम्भावित खतरे को देखते हुए जिला स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क हो गया है। स्वास्थ्य विभाग ने 20 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार किया है। 18 वेंटिलेटर व 12 बेड का आईसीयू तैयार किया गया है। इसमें मरीजों के लिए सभी जरूरी सुविधाएं जुटाई गई हैं। अब नागरिक अस्पताल में ही कोरोना के मरीजों की जांच व उनके रिपोर्ट तैयार हो सकेगी। Kaithal News

    इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने कलायत में बनाई गई आरटी पीसीआर लैब को नागरिक अस्पताल कैथल में शिफ्ट कर दिया है। विभाग ने बीते सप्ताह ही लैब को कैथल नागरिक अस्पताल में शिफ्ट किया है। अब यहीं पर कोरोना से संबंधित लक्षण देखने पर मरीज अपने टेस्ट करवा सकेंगे और इलाज भी यहीं से करवा सकेंगे। इसके लिए नागरिक अस्पताल के टॉप फ्लोर पर दो कमरों को विभाग ने लैब के लिए तैयार किया है। इनमें मशीनें भी लगा दी गई हैं। वहीं विदेश से आने वाले लोगों पर भी खास नजर रखी जाएगी।

    पहले जिले में 378 लोगो की हुई थी मौत | Kaithal News

    बता दे कि जिले में कोरोना महामारी की शुरूआत से लेकर अब तक विभाग की ओर से पांच लाख 51 हजार 146 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इसमें से 15 हजार 496 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे। जबकि 378 लोगों की कोरोना महामारी के कारण मौत की हो चुकी है। अस्पताल में मास्क और सैनिटाइजर के प्रबंध किए जा रहे हैं। अस्पताल में खांसी, जुकाम व बुखार के केस को लेकर अलग से ओपीडी शुरू की गई है। स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक ने सतर्कता बरतने के लिए चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।

    दो साल से खराब पड़ा आक्सीजन प्लांट

    नागरिक अस्पताल में दो साल से भी ज्यादा समय से आक्सीजन प्लांट खराब पड़ा है। प्लांट खराब होने के कारण अस्पताल प्रशासन की तरफ से आक्सीजन सिलेंडर से काम चलाया जा रहा है। ऑक्सीजन को ठीक करवाने के लिए दस लाख रुपये का बजट मांगा गया है, लेकिन अभी तक बजट पास नहीं हुआ है । अगर कोरोना के मामले बढ़ते हैं तो खराब आक्सीजन प्लांट के कारण परेशानी बढ़ जाएगी। Kaithal News

    जिला नागरिक अस्पताल के प्रधान चिकित्सा अधिकारी डा. सचिन मांडले ने बताया कि जिला नागरिक अस्पताल में 20 बेड का आइसोलेशन वार्ड भी बना दिया गया है। खांसी, जुकाम व बुखार के मामले आने पर जांच के निर्देश दिए गए हैं। ओपीडी में चिकित्सकों को अलर्ट किया है। अभी तक जिले में कोई कोरोना का केस नहीं आया है |

    यह भी पढ़ें:– Delhi Weather: दिल्ली वालों के लिए खुशखबरी! इस दिन आएगी तेज बारिश! मौसम विभाग की चेतावनी भी जारी