हमसे जुड़े

Follow us

32 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा हैरिटेज स्कूल...

    हैरिटेज स्कूल के रुद्र ने नेटबॉल में गोल्ड मेडल पर किया कब्जा

    Kharkhoda News
    Kharkhoda News: हैरिटेज स्कूल के रुद्र ने नेटबॉल में गोल्ड मेडल पर किया कब्जा

    खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। Heritage World international School: हैरिटेज वर्ल्ड इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ी रुद्र ने राज्य स्तरीय नेटबॉल चैंपियनशिप में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।​ खेल विश्वविद्यालय, राई में हरियाणा राज्य 18वीं जूनियर, चौथी फास्ट-5 जूनियर (ब्वॉय और गर्ल्स), द्वितीय मिक्स्ड जूनियर और द्वितीय मिक्स्ड सीनियर नेटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। जिसमें प्रदेश भर के विभिन्न जिलों से सैंकड़ों खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जहाँ कड़ा मुकाबला देखने को मिला। विजेता खिलाड़ी रूद्र ने गोल्ड और सिल्वर मेडल जीत ​सोनीपत टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए रुद्र ने कौशल का परिचय दिया। रुद्र ने न केवल अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई, बल्कि व्यक्तिगत रूप से भी शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण और रजत पदक अपने नाम किए। उनके इस दोहरे पदक ने सोनीपत की टीम को पदक तालिका में ऊपर पहुँचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। Kharkhoda News

    ​विजेता खिलाड़ी का स्कूल पहुँचने पर स्कूल के चेयरमैन अनीश दहिय व प्रिंसिपल सुमित राणा ने फूल-मालाओं और मिठाई के साथ जोरदार स्वागत किया।

    ​स्वागत समारोह के दौरान चेयरमैन अनीश दहिया ने रुद्र की पीठ थपथपाते हुए कहा:

    ​”रुद्र की यह उपलब्धि उसकी कड़ी मेहनत और कोच के सही दिशा-निर्देशों का परिणाम है। हमारा स्कूल हमेशा से शिक्षा के साथ-साथ खेलों को बढ़ावा देने के पक्ष में रहा है। ग्रामीण अंचल के बच्चों में असीम प्रतिभा है, बस उन्हें सही मंच की जरूरत है। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रशासन खेलों के प्रति समर्पित खिलाड़ियों को हर संभव सुविधा और सहयोग प्रदान करता रहेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि रुद्र आने वाले समय में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम चमकाएंगे। ​इस उपलब्धि से न केवल विद्यालय प्रशासन बल्कि पूरे खरखौदा क्षेत्र सहित जिला सोनीपत में खुशी की लहर है। परिजनों ने भी इस सफलता का श्रेय स्कूल के अनुशासित वातावरण और खेल प्रशिक्षकों को दिया है। Kharkhoda News