हमसे जुड़े

Follow us

30.3 C
Chandigarh
Tuesday, March 24, 2026
More

    नशे में धुत ड्राइवर ने फुटबॉल प्रेमियों पर चढ़ाई टैक्सी, 8 घायल

    Russia, Taxi, Crowd, Moscow, Injured

    मास्को (एजेंसी )। रूस की राजधानी मास्को में रेड स्क्वायर के फुटपाथ पर शनिवार को लोगों की भीड़ पर टैक्सी चढ़ गई। इस घटना में आठ लोग जख्मी हुए हैं। फीफा व‌र्ल्ड कप की वजह से इस समय मास्को में बड़ी संख्या में फुटबॉल प्रशंसक पहुंचे हुए हैं। रविवार को मास्को में मैक्सिको और जर्मनी के बीच मैच है।

    जानबूझकर लोगों पर नहीं चढ़ाई टैक्सी : अधिकारी

    मास्को यातायात प्रबंधन अधिकारियों ने बताया कि टैक्सी ड्राइवर चिंगिज अनारबेक ऊलू (28) को हिरासत में ले लिया गया है। उसके पास पूर्व सोवियत मुस्लिम गणराज्य किर्गिस्तान का लाइसेंस है। अधिकारियों ने ड्राइवर के हवाले से बताया कि उसने जानबूझकर लोगों पर टैक्सी नहीं चढ़ाई, उसने टैक्सी पर से नियंत्रण खो दिया था।

    घटना के समय ड्राइवर शराब के नशे में था। सिटी पुलिस ने उसके खिलाफ यातायात कानून के उल्लंघन का मामला दर्ज कर लिया है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।