हमसे जुड़े

Follow us

14.3 C
Chandigarh
Sunday, February 22, 2026
More
    Home देश पूज्य गुरु जी...

    पूज्य गुरु जी के आगमन को लेकर साध-संगत ने गाया गुरुयश

    Dr MSG guru

    उकलाना ब्लॉक के गांव नंगथला में ब्लॉक की नामचर्चा का किया गया आयोजन

    सच कहूँ/कुलदीप स्वतंत्र
    उकलाना। उकलाना ब्लॉक की नामचर्चा का आयोजन रविवार को उकलाना ब्लॉक के गांव नंगथला में पंजाबी धर्मशाला में किया गया। इसी दौरान पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पवित्र आगमन की खुशी में नामचर्चा का आयोजन किया गया। साध-संगत नाच गाकर अपने प्यारे मुर्शिद के आगमन की खुशियां मना रही थी। नामचर्चा की शुरुआत ब्लॉक भंगीदास सुरेंद्र खुराना इन्सां ने पवित्र नारा धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा बोलकर की। विनती का शब्द संजय इन्सां 25 मेंबर ने बोला। संजय इन्सां 25 मेंबर ने पवित्र ग्रन्थ में से सतगुरु के पवित्र अनमोल वचन पढ़कर सुनाए। कविराज भाइयों मास्टर सुरेश इन्सां, मास्टर सहीराम इन्सां, जीवन इन्सां, संजय इन्सां, रामधन इन्सां, पाली इन्सां, फतेह चंद इन्सां, प्रदीप इन्सां, कुलवीर इन्सां, अंकुश इन्सां, चंद्र इन्सां, सतीश इन्सां, दीपक इन्सां ने भजनों के माध्यम से सतगुरु की महिमा का गुणगान किया। इस अवसर पर मास्टर धर्मबीर इन्सां, डॉ. दलीप इन्सां 15 मेंबर, धर्मबीर इन्सां कनोह, नन्दलाल इन्सां 15 मेंबर, कृष्ण इन्सां 45 मेंबर, नरेश इन्सां 15 मेंबर, 15 मेंबर डॉ. दलीप इन्सां, श्यामलाल इन्सां 15 मेंबर, भंगीदास पवन इन्सां, नरेश इन्सां 15 मेंबर, सूबे सिंह इन्सां 15 मेंबर व समस्त साध-संगत उपस्थित थी।

    हिसार (सच कहूँ/सरदाना)। हिसार के शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग के आॅफिस उत्तम धर्मशाला में ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा का आयोजन किया गया। नामचर्चा में सैकड़ों की संख्या में साध-संगत उपस्थित थी। नामचर्चा में कविराजों ने भजनों के माध्यम से ऐसा समां बांधा कि पंडाल में मौजूद संगत झूमने लगी। पंडाल को बड़े सुन्दर तरीके से सजाया गया था। नामचर्चा की शुरुआत ब्लॉक भंगीदास ने पवित्र नारा धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा लगाकर की गई। इसके बाद कविराज भाईयों ने भजनों के माध्यम से अपने सतगुरू की महिमा का गुणगान किया। नामचर्चा के समापन पर पवित्र ग्रंथ से अनमोल वचनों को पढ़कर सुनाया और जिम्मेदारों ने शाही दरबार की सूचनाओं के बारे में बताया व संगत से सतगुरू के वचनों पर अमल करते हुए मानवता भलाई के कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की। इस अवसर पर सभी समितियों के जिम्मेवार, भाई बहन व साध-संगत मौजूद थी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here