हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश ये पूज्य गुरु...

    ये पूज्य गुरु जी का मैसेज….‘रहो स्वस्थ’

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। ट्राइसेप हमारे हाथों की सबसे बड़ी मसल है। समझिए, यह हमारे हाथों का एक तिहाई हिस्सा है। हमारे हाथों की ओवरआॅल ग्रोथ के लिए ट्राइसेप मसल होना बहुत जरूरी है, क्योंकि इसके बिना हाथ की शेप अधूरी रह जाती है। इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आपके ट्राइसेप नजर आएं, तो आपको बाइसेप्स से ज्यादा ट्राइसेप पर मेहनत करनी होगी। आइए हम आपको पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा बताई गई कुछ ऐसी एक्सरसाइज बता रहे हैं, जिससे आपको अपने ट्राइसेप्स को शेप में लाने में बहुत मदद मिलेगी।

    पूज्य गुरु जी ने बताये एक्सरसाइज के फायदे

    एक्सरसाइज कहीं भी की जा सकती है। जैसे ट्राइसेप है उसके लिए आप एक्सरसाइज कर सकते है। ऐसे किया और ये वाली एक्सरसाइ गाड़ी की गाड़ी एक्सरसाइज की एक्सरसाइज। आपने पूरा ध्यान देना है उसी मसल पे। और किसी से वजन नहीं उठाना, ये पता चले कि हां उसी से वजन उठ रहा है। तो ये एक्सरसाइज आराम से उठना है, आप तेजी से जा सकते है। बहुत ही बढ़िया है ट्राइसेप के लिए। कहीं भी कर सकते हैं और पैर सीधे करेंगे तो अच्छा और पावर आएगी। इस तरह सुबह सुबह घूम लो, एक्सरसाइज भी करो। एक्सरसाइज करते हुए आपका शरीर भी तंदुरूस्त रहेगा और देखिए हमने कोई मशीन भी नहीं खरीदी दोनों काम हो गए ना आप कर सकते है चाहो तो। आशीर्वाद।

     National Sports Day

    पनीर से निकले पानी को ना फेंके

    पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां फरमाते हैं कि जो भी माता-बहनें, भाई पनीर की सब्जी बनाती है या बनाते है, पनीर से निकले पानी को फेंके ना, या तो उस पानी में सब्जी बना ले या उसे अपनी इच्छानुसार नमक डालकर पी भी सकते है, क्योंकि उसमें सबसे ज्यादा प्रोटीन होता है।

    मांसपेशियों को मजबूत करने के लिए

    डम्बल लें या चारपाई उठा लें और उसे ऊपर-नीचे करें। जिम है तो ठीक है, नहीं तो बॉडी वेट ही डम्बल है, दंड बैठक, पुशअप करें, जिम की जरूरत ही नहीं रहेगी। यह धीरे-धीरे करना चाहिए, ताकि शरीर के किसी भी भाग में झटका लगने का डर नहीं रहे। हर खेल में स्पीड होना जरूरी है और स्पीड बढ़ाने के लिए जोगिंग दौड़ लगानी चाहिए।

    एक्सरसाइज

    Health sachkahoon

    एक्सरसाइज इस तरह से करनी चाहिए कि बॉडी सिर से लेकर पैर तक पसीने से नहीं लें, यह शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक है। सीढ़ियां भाग-भाग के चढ़ो। सांस धौंकनी की तरह चलना चाहिए। आपको फील होना चाहिए कि आपका हार्ट बोल रहाहै। ऐसा करने से आपको दिल की कोई बीमारी नहीं लगेगी व बहुत सी अन्य बीमारियां भी खुद ही उड़ जाएंगी। ऐसा अगर आप लगातार करने लग गए तो बीमारियां तो दूर जाएंगी ही, आपका वजन भी कम होगा।

    जानें ये भी एक्सरसाइज

    • ट्राइसेप के लिए ये बहुत अच्छी एक्सरसाइज है। बेंच डिप्स लगाने के लिए आपको एक फ्लैट बैंच की जरूरत पड़ेगी। आपको बेंच पर हाथों की मदद से पैरों को सामने की तरफ फैलाकर बैठना है और फिर ऊपर तक आ जाना है।
    • इसके लिए सबसे पहले एक बेंच या कुर्सी का चुनाव करें।
    • पैरों को आगे की तरफ फैलाएं और पंजों को जमीन से थोड़ा ऊपर उठा लें।
    • अब हाथों को कुर्सी या बेंच के ऊपर रखकर शरीर को धीरे-धीरे आगे की तरफ खिसकाएं।
    • शरीर को नीचे की ओर धकेलना शुरू करें। इस वक्त आपकी कोहनी झुकनी चाहिए लेकिन कूल्हे जमीन से टच न हो सकें।
    • अब शुरूआती स्थिति में वापस शरीर को धकेलना शुरू करें।
    • इस प्रक्रिया को प्रति सेट 8-10 बार दोहराएं। इसके आप 3 सेट कर सकते हैं।

    पूज्य गुरु जी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट को यहां क्लिक करके फॉलो करें और देखें पूज्य गुरु जी का हर नया वीडियो और सुंदर सुंदर तस्वीरें

    पूज्य गुरु जी के ऑफिशियल यूट्यूब अकाउंट को यहां क्लिक करके सब्रसक्राइब करें और देखें पूज्य गुरू जी का हर वीडियो

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here