हमसे जुड़े

Follow us

20.9 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home देश शिअद (अ) के म...

    शिअद (अ) के मान ने जीती संगरूर सीट, आप को बड़ा झटका

    Punjab Nagar Nigam Chunav
    Punjab Nagar Nigam Chunav: नगर निगम चुनावों की घोषणा, 21 दिसंबर को होगी वोटिंग

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब के संगरूर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के सिमरजीत सिंह मान ने राज्य में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) को गंभीर झटका देते हुए चुनाव जीत लिया। रविवार को सामने आये चुनाव परिणाम में मान ने कुल 253154 वोटों से जीत हासिल की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आप के गुरमैल सिंह को हराया।

    आप को कुल मतों का 34.79 फीसदी वोट हासिल हुए। इस सीट पर 23 जून को उपचुनाव हुआ था। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस समेत सभी प्रमुख राजनीतिक पार्टियों को हार का सामना करना पड़ा है। शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के सिमरनजीत सिंह मान का कहना है कि संगरूर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में उन्हें जीत मिली है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के लिए यह जीत काफी अहम है। हमने इस उपचुनाव में सभी राष्ट्रीय पार्टियों को हरा दिया है। उन्होंने कहा,‘वह किसानों एवं गरीबों के मुद्दों को लोकसभा में उठाएंगे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here