हमसे जुड़े

Follow us

20.3 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home रंगमंच संजय दत्त की ...

    संजय दत्त की चाहत संजू का पार्ट 2 बनाया जाये : रणबीर कपूर

    Sanjay, Dutt, Wants, Sanju's, Part 2

    संजय दत्त की चाहत है कि फिल्म संजू का पार्ट 2 भी बनाया जाए

    मुंबई (एजेंसी)।

    बॉलीवुड के रॉकस्टार संजय दत्त का कहना है कि संजय दत्त की चाहत है कि फिल्म संजू का पार्ट 2 भी बनाया जाए। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी संजय दत्त की बायोपिक संजू प्रदर्शित हो गयी है। फिल्म में रणबीर कपूर ने संजय दत्त का किरदार निभाया है। रणबीर कपूर ने कहा है कि संजय दत्त की इच्छा है कि संजू का पार्ट 2 भी बनाया जाये। एक कार्यक्रम में रणबीर कपूर ने राजकुमार हिरानी की ओर इशारा करके पूछा कि क्यों राजू, संजय दत्त ने कहा था ना कि संजू 2 भी बननी चाहिए। राजकुमार हिरानी ने कहा कि कहां बनेगी पार्ट-2, बायोपिक तो अक्सर एक ही फिल्म की बनती है। रणबीर कपूर का मानना है कि संजय दत्त दुनिया को अभी अपनी और कहानियां सुनाना चाहते हैं और किसी कारण दूसरे पार्ट की बात कर रहे हैं। संजू में रणबीर कपूर के अलावा परेश रावल, मनीषा कोइराला. अनुष्का शर्मा, दीया मिर्जा और विकी कौशल की अहम भूमिकाएं है। फिल्म का निर्माण विधु विनोद चोपड़ा और राजकुमार हिरानी ने मिलकर किया है।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।