हमसे जुड़े

Follow us

11.9 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी संजय सिंह को ...

    संजय सिंह को राज्यसभा में ‘देशद्रोह’ का मामला उठाने की अनुमति नहीं मिली

    Sanjay Singh

    नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के सदस्य संजय सिंह ने उनके खिलाफ उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ‘देशद्रोह’ का मामला बनाए जाने का मुद्दा आज राज्यसभा में उठाने की कोशिश की हालाकि सभापति ने उन्हें इसकी अनुमति नहीं दी और कहा कि वह उन्हें इस बारे में अलग से लिखकर जानकारी दें। सिंह ने शून्यकाल शुरू होने पर यह मामला उठाने की कोशिश की हालाकि सभापति एम वेंकैया नायडू ने कहा कि यह इस मुद्दे को उठाने का सही तरीका नहीं है और सदस्य इस बारे में उन्हें अलग से लिखकर जानकारी दे सकते हैं।

    आप सदस्य ने सभापति की अपील को नजरंदाज करते हुए अपनी बात रखनी चाही लेकिन सभापति ने कहा कि सदस्य की बातें रिकार्ड पर नहीं जाएंगी। बाद में सिंह ने ट्विट कर कहा कि उन्होंने आज यह मामला राज्यसभा में उठाया और सभापति ने इस मामले में कार्यवाही का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि कई दलों के सदस्यों ने उनका साथ दिया।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।