हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home रंगमंच 300 करोड़ के ...

    300 करोड़ के क्लब में शामिल ‘संजू’

    Sanju, Enter, 300 Crore, Club, Entertainment

    मुंबई(एजेंसी) बॉलीवुड फिल्म ‘संजू’ बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ती जा रही है। 16वें दिन फिल्म 300 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। इस नए रिकॉर्ड के साथ अब ‘संजू’ अब बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में 7वें स्थान पर पहुंच गई हैं। इतना ही नहीं बहुत जल्द वो इस रेस में दीपिका पादुकोण की ‘पद्मावत’ को भी पीछे छोड़ने वाली है।

    सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में 7वें स्थान पर पहुंची फिल्म

    अगर अभी तक की टॉप फिल्मों की कमाई की बात करें तो इस लिस्ट में सबसे पहले पायदान पर आमिर खान का ‘दंगल’ जारी है। वहीं दूसरे नंबर पर ‘पीके’ आमिर ही विराजमान हैं। इसके बाद तीसरे नंबर है सलमान खान की ‘टाइगर जिंदा है’। तीसरे के साथ-साथ चौथे नंबर पर भी ‘बजरंगी भाईजान’ के साथ सलमान ही बैठे हैं। इसके बाद पांचवे नंबर पर है दीपिका की ‘पद्मावत’ और छठे स्थान पर हैं रणबीर कपूर अपनी फिल्म ‘संजू’ के साथ। संजू को ये छठा स्थान सलमान की सुल्तान को पछाड़ने के बाद मिला है।

    5300 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है  फिल्म

    बता दें कि ये फिल्म 5300 स्क्रीन्स (इंडिया में 4000 और ओवरसीज में 1300) स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। इस फिल्म को राजकुमार हिरानी ने डायरेक्ट किया है।रणबीर कपूर के अलावा इस फिल्म में परेश रावल, मनीषा कोईराला, करिश्मा तन्ना, जिम सर्भ, विक्की कौशल, सोनम कपूर और अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिका में हैं।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।