हमसे जुड़े

Follow us

23.8 C
Chandigarh
Sunday, February 22, 2026
More

    MSG Maha Rahmokaram Month: सतगुरु जी का खेल!

    Shah Satnam Ji Maharaj
    पूजनीय परम पिता शाह सतनाम जी महाराज

    Param Pita Shah Satnam Ji: सच्चे साईं शाह मस्ताना जी महाराज (Shah Mastana Ji Maharaj) सरदार हरबंस सिंह जी (पूजनीय परम पिता शाह सतनाम सिंह जी महाराज का पहला नाम) को गुरुगद्दी की बख्शीश के लिए परीक्षा ले रहे थे। साईं जी ने आदेश दिया कि आपने अपनी सारी जमीन बेचनी है। इस पर आप जी ने अति नम्रतापूर्वक विनती की, “साईं जी! आप जी किसी अन्य प्रेमी को गाँव श्री जलालआणा साहिब भेज दीजिए, वो ही सौदा कर आएगा। हमने तो केवल अपने हस्ताक्षर ही करने हैं।” बेपरवाह जी ने आप जी की विनती को स्वीकार करते हुए एक प्रेमी को यह आदेश देकर गाँव श्री जलालआणा साहिब भेजा कि वह गाँव की हर गली में यह मुनादी कर दे कि सरदार हरबंस सिंह जी की जमीन बिकाऊ है। MSG Maha Rahmokaram Month

    ”जमीन कोई भी खरीद सकता है”

    जमीन कोई भी खरीद सकता है। पूजनीय बेपरवाह जी के आदेशानुसार उस प्रेमी ने श्री जलालआणा साहिब गाँव में जाकर यह मुनादी करवा दी, परन्तु जमीन का कोई भी ग्राहक नहीं आया। उस प्रेमी ने जब यह बात बेपरवाह जी को बताई तो पूजनीय बेपरवाह जी एकदम जोश में बोले, “तुमने कीमत ज्यादा बताई होगी। अब दोबारा जाओ और सारे गाँव वालों को बताओ कि सरदार हरबंस सिंह की जमीन जो भी रेट है उससे आधी कीमत में दी जाएगी, जो कोई खरीदना चाहता है खरीद सकता है।

    ’’जब प्रेमी ने जमीन को उस कीमत पर बेचने की मुनादी करवाई तो गाँव के समस्त लोग एकत्रित हो गए और उक्त प्रेमी से कहने लगे कि हम जमीन नहीं खरीदेंगे। सरदार हरबंस सिंह जी का परिवार व बच्चे क्या खाएंगे? अत: प्रेमी के बार-बार कहने पर भी आप जी की जमीन को खरीदने के लिए कोई भी तैयार नहीं हुआ। असल में यह तो सतगुरु जी का खेल था। जब प्रेमी ने इस घटना का उल्लेख पूजनीय बेपरवाह जी के सम्मुख किया तो पूजनीय साईं जी अत्यधिक प्रसन्न हुए और फरमाया, “भाई, सतगुरु जो करता है, भले के लिए ही करता है। ठीक है, इनकी जमीन भी छोड़ो और इनका ट्रैक्टर-ट्राली भी छोड़ो। जमीन को जोतने व सामान आदि ढोने के लिए परिवार को ट्रैक्टर-ट्राली की भी तो जरूरत पड़ेगी। MSG Maha Rahmokaram Month