हमसे जुड़े

Follow us

23.4 C
Chandigarh
Saturday, February 21, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा मैं बाहरी नही...

    मैं बाहरी नहीं सोनीपत लोकसभा क्षेत्र के गंगोली गांव का रहने वाला हूं: सतपाल ब्रह्मचारी

    Kharkhoda News
    Kharkhoda News: मैं बाहरी नहीं सोनीपत लोकसभा क्षेत्र के गंगोली गांव का रहने वाला हूं: सतपाल ब्रह्मचारी

    खरखौदा (सच कहूं/हेमंत कुमार)। Kharkhoda News: कॉंग्रेस पार्टी के सोनीपत लोकसभा प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी ने अपने चुनावी दौरे के दौरान सोनीपत विधानसभा में दर्जन भर से ज़्यादा जनसभाओं को सम्बोधित किया और वोटों की अपील की। इस दौरान खरखौदा विधायक जयवीर वाल्मीकि, सोनीपत विधायक सुरेंद्र पंवार और नगर निगम मेयर निखिल मदान विशेष रूप से उनके साथ मौजूद रहे। सतपाल ब्रह्मचारी ने धानक बस्ती, कोट मोहल्ला, जटवाड़ा, ईदगाह, बन्देपुर, बैयाँपुर ख़ुर्द, आदर्श नगर, कालूपुर, क़बीरपुर, न्यू कालोनी, ऋषिकुंज कालोनी देवड़ू रोड़ और शास्त्री कालोनी में लोगों से मुलाक़ात कर कॉंग्रेस पार्टी की नीतियों को उनके सामने रखा और जन समर्थन की अपील की। Kharkhoda News

    सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि मैं बाहरी व्यक्ति नहीं हूं मैं सोनीपत लोकसभा क्षेत्र के गंगोली गांव का रहने वाला हूं कुछ विपक्षी पार्टी के द्वारा यह प्रचार फैलाया जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी का प्रत्याशी बाहरी है परंतु उन्हें यह नहीं पता कि मैं सोनीपत लोकसभा क्षेत्र के सफीदो विधानसभा क्षेत्र के गांव गंगोली का मूल रूप से निवासी हूं। सोनीपत लोकसभा की जनता से मिल रहे अभूतपूर्व समर्थन से अभिभूत हैं। उन्हें पूर्णतया विश्वास है कि 25 मई को यह जन समर्थन मतों में तब्दील होगा और उन्हें सोनीपत विधानसभा से निर्णायक बढ़त मिलेगी। Kharkhoda News

    सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि आज शहरी क्षेत्र में लोग फ़ैमिली आई डी, प्रॉपर्टी आई डी जैसी चीजों से तंग आ चुके है और रोज़ाना सरकारी दफ़्तरों के चक्कर काटने पर मज़बूर है। ग़रीब तबका उनके बीपीएल राशन कार्ड कटने से परेशान है। बुजुर्गों की बुढ़ापा पेंशन काट दी जाती है युवाओं को रोज़गार नहीं दिया जा रहा, साथ ही ठेका प्रथा के बहाने उनका शोषण किया जा रहा है। आज समाज का हर वर्ग सरकार की जन विरोधी नीतियों से त्रस्त है।अबक़ी बार जनता कॉंग्रेस पार्टी को अपना आशीर्वाद देगी और दस की दस लोकसभा सीट जिताने का काम करेगी।

    खरख़ौदा विधायक जयवीर वाल्मीकि ने कहा कि भाजपा सरकार संविधान को ख़त्म करना चाहती है, लेकिन जनता उनकी इस जन विरोधी सोच को कामयाब नहीं होने देगी और अबकी बार सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा देगी।

    सोनीपत विधायक सुरेंद्र

    पंवार ने कहा कि देश और प्रदेश से भाजपा सरकार की विदाई अबकी बार तय है।कांग्रेस की रैलियों और जनसभाओं में उमड़ता जन समूह इस बात का सुबूत है कि भाजपा जा रही है और कॉंग्रेस आ रही है।

    नगर निगम मेयर निखिल मदान ने लोगों को अपने सम्भोदन में कहा कि आज नगर निगम क्षेत्र में कॉंग्रेस प्रत्याशी काफ़ी मज़बूत स्तिथि में है। उन्हें पूरा भरोसा है कि उनके द्वारा करवाये गये विकास कार्यों पर जनता मुहर लगाएगी और कॉंग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी को भारी मतों से विजयी बनायेगी। Kharkhoda News

    इस अवसर पर कॉंग्रेस नेता सुरेंद्र शर्मा, सुरेंद्र छिकारा,सीनियर डिप्टी मेयर राजीव सरोहा, डिप्टी मेयर मनजीत गहलावत, निगम पार्षद सुरेंद्र नैय्यर, पार्षद सूर्या दहिया, नीतू दहिया, संजय बड़वासनिया, प्रशान्त शर्मा एडवोकेट, पूर्व बार प्रधान स्वीटी शर्मा,सुनील कटारिया, आम आदमी पार्टी नेता विमल किशोर, नकिन मेहरा, ललित खत्री, सुरेश खत्री, काला नंबरदार, उमा शंकर गौतम, अशोक खत्री, मनीष सैनी, सीमा शर्मा, नीलम बाल्यान, शीला आंतिल, कमल हसीजा, सौरभ सचदेवा, कुलदीप वत्स, रामफल सैनी, राकेश सौदा, प्रेम धानक, राजेंद्र जांगड़ा, ओम कश्यप, महावीर जांगड़ा, अनिल आटकन, सुरेश भारद्वाज, अनिल वत्स, प्रमोद शर्मा, राजेश चौधरी, प्रोमिला मलिक, रेखा राणा आदि लोग मौजूद रहे। Kharkhoda News

    यह भी पढ़ें:– Flood: इस देश में आपातकाल की घोषणा, भारी तबाही की चेतावनी!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here