हमसे जुड़े

Follow us

11.9 C
Chandigarh
Wednesday, February 4, 2026
More
    Home देश राजस्थान का स...

    राजस्थान का सत्संग भंडारा एक अक्तूबर को जयपुर में

    Jaipur News
    राजस्थान का सत्संग भंडारा एक अक्तूबर को जयपुर में

    जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां (Saint Dr. Gurmeet Ram Rahim Ji) के पावन गुरुगद्दीनशीनी माह (महापरोपकार माह) का सत्संग भंडारा राजस्थान की साध-संगत एक अक्तूबर रविवार को जयपुर में मनाएगी। इस अवसर पर राजस्थान आवासन मंडल ग्राउंड, अरावली मार्ग, वी.टी. रोड़, शिप्रा पथ थाने के सामने मानसरोवर जयपुर में सत्संग भंडारे का आयोजन किया जाएगा। सत्संग भंडारे का समय सुबह 11:00 से दोपहर 1:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। Jaipur News

    समय सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक | Jaipur News

    इस अवसर पर राज्य से भारी तादाद में साध-संगत शिरकत करेगी। साध-संगत के आगमन के मद्देनजर राजस्थान के 85 मैंबरों ने बड़े स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। पंडाल, ट्रैफिक, लंगर-भोजन, पानी सहित सभी समितियों के सेवादार अपनी-अपनी ड्यूटियों पर पहुँचने शुरू हो गए हैं। सत्संग भंडारे को लेकर राजस्थान की साध-संगत में भारी उत्साह पाया जा रहा है। इस अवसर पर साध-संगत द्वारा मानवता भलाई कार्य भी किए जाएंगे। इस मौके पर 85 मैंबर रणजीत सिंह इन्सां, बलजीत इन्सां, योगेश इन्सां व केवल इन्सां आदि मौजूद रहे। Jaipur News

    यह भी पढ़ें:– EPFO News: मोदी सरकार ने साढ़े 6 करोड़ लोगों का बढ़ाया सत्कार! अब होगी बेसिक सेलरी….

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here