हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी सेंट आरसी स्क...

    सेंट आरसी स्कूल में विज्ञान, क्राफ्ट प्रदर्शनी तथा फैंसी ड्रेस शो का आयोजन

    Kairana News
    Kairana News: सेंट आरसी स्कूल में विज्ञान, क्राफ्ट प्रदर्शनी तथा फैंसी ड्रेस शो का आयोजन

    कैराना (सच कहूँ न्यूज)। Kairana News: शनिवार को कस्बे के सेंट आरसी कॉन्वेंट स्कूल (10+2) में विज्ञान, क्राफ्ट प्रदर्शनी एवं फैंसी ड्रेस शो का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सीओ श्यामसिह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक समयपाल अत्री, मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी इंस्पेक्टर पिंकी गोस्वामी तथा महिला इंस्पेक्टर ललिता द्वारा संयुक्त रूप से रिबन काटकर किया गया। विद्यालय प्रबंधक अरविन्द दृष्टा ने अतिथियों का स्वागत कर स्मृति चिन्ह भेंट किये। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विज्ञान से सम्बन्धित जैसे कार्बन प्यूरीफायर, प्यूरीफिकेशन ऑफ वाटर, लेजर सिक्योरिटी सिस्टम, रैन डिटेक्टर एलार्म, स्मार्ट टीवी, बुज वायर गेम, थर्मो इलेक्ट्रिक जनेरेटर आदि के महत्वपूर्ण एवं शिक्षाप्रद स्टाल लगाए। Kairana News

    मेडिकल स्टाल लगाकर शुगर, ब्लड ग्रुप एवं ब्लड़ प्रेशर की जाँच की गई। क्राफ्ट कला में स्वयं निर्मित सामान की स्टाल्स छात्रों द्वारा लगाई गई। छात्रों ने मैजिक गेम व अपने हाथों से बनाए गए भोज्य पदार्थों की स्टाल्स भी लगाई। इस अवसर पर प्री-प्राईमरी कक्षाओं के लिए डांस व फैन्सी ड्रेस का आयोजन किया गया, जिसमें नन्हें-मुन्ने कलाकारों ने अपने नृत्य एवं कला कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। मिशन शक्ति केंद्र की ओर से उपस्थित अधिकारियों द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं अपराध के प्रति जागरूक किया गया। मेला समापन के अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी मुस्फेकीन अहमद एवं जिला वन स्टाप सेंटर अधिकारी गजाला त्यागी भी उपस्थित रही। उन्होंने छात्र-छात्राओं के कला कौशल की खूब सराहना की। फैन्सी ड्रेस शो, भाषण प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, सुलेख लेखन प्रतियोगिता में विजेता छात्र-छात्राओं को उपस्थित अधिकारियों द्वारा स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति -पत्र देकर सम्मानित करके उनका उत्साहवर्धन किया गया।

    कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को महिला एवं बाल कल्याण के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी। विद्यालय निदेशक यशपाल पंवार ने उपस्थित अधिकारियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि विद्यालय में इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन छात्रों के अन्दर छिपी प्रतिभा को निखारने एवं ऊर्जावान बनाने के लिए अति आवश्यक है। मेला संयोजक के रूप में मीनाक्षी चौधरी ने सफल भूमिका का निर्वहन किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप कौशिक द्वारा किया गया। इस अवसर पर लोकेन्द्र तोमर, अजीत सिंह, विवेक चौहान, प्रशान्त शर्मा, प्रमोद कुमार, अमित वर्मा, अजेन्द्र सिंह, अमित ठाकुर, अजय कुमार, शाहरूख खान, इमरान अली, जोनी., मरियम सिद्दिकी, ऊषा अग्रवाल, कल्पना तोमर, संध्या शर्मा, परमजीत कौर, आरती शर्मा, मीनू चौहान, ममता शर्मा, लीना आदि का विशेष सहयोग रहा। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– गाँव भेरियो में सांसद खेल महोत्सव: जूडो प्रतियोगिता में चमकी युवा प्रतिभा, मुख्य अतिथि गीता शर्मा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह