हमसे जुड़े

Follow us

17.2 C
Chandigarh
Thursday, February 5, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी पुलवामा में स...

    पुलवामा में सुरक्षा बलों का तलाश अभियान

    Terrorists in Pulwama

    श्रीनगर। जम्मू- कश्मीर में पुलवामा जिले के त्राल में सुरक्षा बलों ने मंगलवार को घेराबंदी एवं तलाश अभियान चलाया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि त्राल के रतसुन गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने पर राष्ट्रीय राइफल्स, जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान दल और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने आज तड़के एक संयुक्त तलाश अभियान चलाया। सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा बलों के जवानों ने गांव के सभी निकास मार्गों को सील कर घर-घर में तलाश अभियान चलाया। उन्होंने बताया अब तक आतंकवादियों के साथ सामना नहीं हुआ है। अंतिम रिपोर्ट मिलने तक अभियान जारी था।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।