हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी बारामूला में ...

    बारामूला में सुरक्षाबलों का तलाश अभियान शुरू

    Security Forces

    बारामूला। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर में रविवार सुबह सुरक्षा बलों ने व्यापक पैमाने पर घेराबंदी एवं तलाश अभियान शुरू किया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों के छिपे होने की खुफिया सूचना के आधार पर बारामूला के सोपोर के वारपोरा गांव में आज सुबह जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी), 22 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने संयुक्त रूप से घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि इलाके से बाहर जाने वाले सभी रास्तों को पूरी तरह से सील कर दिया गया और सुरक्षा बल घर-घर की तलाशी ले रहे हैं। सुरक्षा बल के जवान आस-पास के बगीचों में भी तलाशी ले रहे हैं और उनका अभी तक आतंकवादियों से सामना नहीं हो पाया है। अंतिम रिपोर्ट मिलने तक सुरक्षाबलों का अभियान जारी है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।