हमसे जुड़े

Follow us

24 C
Chandigarh
Sunday, February 22, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी कालू उर्फ शाह...

    कालू उर्फ शाहिद की हत्या का दूसरा आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

    Kairana News
    कालू उर्फ शाहिद की हत्या का दूसरा आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

    कैराना। करीब डेढ़ माह पूर्व कस्बे के मोहल्ला छड़ियान में कपड़े सिलने के विवाद में हुई कालू उर्फ शाहिद की हत्या के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के कब्जे से आला-ए-कत्ल कैंची भी बरामद की है। Kairana News

    विगत 06 जुलाई को कस्बे के मोहल्ला छड़ियान निवासी कालू उर्फ शाहिद की मोहल्ले में ही दो सगे भाइयों इमरान व हारूण ने कपड़े सिलने के विवाद में सीने में कैंची घोंपकर निर्मम हत्या कर दी थी। कोतवाली पुलिस ने मृतक के भाई सावेज की तहरीर पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध हत्या का अभियोग दर्ज किया था। पुलिस ने मामले में नामजद इमरान को घटना के अगले दिन ही गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था, जबकि दूसरा हत्यारोपी हारूण पुलिस गिरफ्त से फरार चल रहा था। रविवार को पुलिस ने हत्याकांड में वांछित चल रहे हारूण को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने आला-ए-कत्ल कैंची भी बरामद की है। Kairana News

    Bulandshahr Accident: बस और मैक्स पिकअप में जबरदस्त भिड़ंत, देखने वाले रह गए दंग! 10 लोगों की मौत

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here