हमसे जुड़े

Follow us

26.9 C
Chandigarh
Thursday, February 26, 2026
More
    Home देश Nuh Violence:...

    Nuh Violence: नूंह दंगों के आरोपी विधायक मामन खान की गिरफ्तारी के बाद धारा 144 लागू

    Sri Ganganagar News
    जिला प्रशासन श्रीगंगानगर ने गाइडलाइन एवं दिशा-निर्देश किये जारी
    • नूंह व गुरुग्राम जिलों में बढ़ाई गई पुलिस सुरक्षा

    नूंह/गुरुग्राम संजय कुमार मेहरा। Nuh Violence:  नूंह दंगों के आरोप में कांग्रेस के फिरोजपुर झिरका से विधायक मामन खान की गिरफ्तारी के बाद नूंह में सुरक्षा कारणों से धारा 144 लागू कर दी गई है। लोगों के भीड़ में एकत्रित होने की मनाही है। विधायक मामन खान का गुरुग्राम में आवास है। ऐसे में गुरुग्राम में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन ने लोगों को जुम्मे की नमाज घर से ही अता करने का अनुरोध किया है।

    बता दें कि 31 जुलाई 2023 को नूंह के नल्हड़ स्थित मंदिर में ब्रजमंडल यात्रा पर हुई हिंसा के बाद कांग्रेस के विधायक मामन खान के उस बयान पर विवाद जारी रहा। उन्होंने हरियाणा विधानसभा सत्र में मोनू मानेसर को लेकर बयान दिया था कि प्याज की तरह फोड़ देंगे। इसके बाद नूंह हिंसा हो गई। इसी बयान को नूंह हिंसा से भी जोडक़र देखा गया। नूंह पुलिस ने हाल ही में मोनू मानेसर को सोशल मीडिया पर भडक़ाऊ पोस्ट डालने के मामले में गिरफ्तार किया गया। कोर्ट में पेशी के साथ ही दो हत्याओं में राजस्थान पुलिस ने मोनू मानेसर को ट्रांजिट रिमांड पर लिया। मोनू मानेसर की गिरफ्तारी का विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल विरोध कर रहे हैं। Nuh Violence

    Breathing Problem: क्या आपको भी होती है सांस लेने में असुविधा, तो इस जादुई पोटली का करें इस्तेमाल

    इसी बीच शुक्रवार की देर रात एसआईटी नूंह ने विधायक मामन खान को गिरफ्तार कर लिया। अब उनकी अदालत में पेशी होनी है। बताया जा रहा है कि एसआईटी अदालत से विधायक का रिमांड मांगेगी। इसके बाद उनसे नूंह दंगों को लेकर पूछताछ की जाएगी। विधायक मामन खान की गिरफ्तारी के विरोध में कहीं नूंह में फिर से आग ना भडक़ जाए, इस ऐहतियात से पुलिस पूरी तरह से सक्रिय है। नूंह में धारा 144 लागू कर दी गई है। बाहरी क्षेत्रों से नूंह में प्रवेश करने वाले वाहनों की गहन जांच की जा रही है। नूंह की सभी सीमाओं पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इधर, गुरुग्राम में भी पुलिस सक्रिय है। मामन खान का गुरुग्राम में आवास है।

    दो बार नोटिस के बाद भी पूछताछ में शामिल नहीं हुए | Nuh Violence

    विधायक मामन को हिंसा मामले की जांच कर रही एसआईटी ने पहले 25 अगस्त को नोटिस देकर 31 अगस्त को जांच में शामिल होने के लिए बुलाया था। दो बार नोटिस देने के बाद भी वे पूछताछ में शामिल नहीं हुए। नोटिस के जवाब में विधायक ने मेडिकल भेज दिया कि वह बुखार से पीडि़त हैं। उसके बाद पुलिस की ओर से 5 सितंबर को दूसरा नोटिस दिया गया और 10 सितंबर को जांच में शामिल होने के लिए नूंह पुलिस लाइन बुलाया गया, लेकिन वह नहीं आए।

    गिरफ्तार से बचने के लिए पहुंचे हाईकोर्ट

    विधायक मामन खान ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर कर पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने से बचने के लिए तर्क दिया कि इस मामले की जांच उच्च अधिकारियों की निगरानी वाली एसआईटी से करवाई जाए। सरकार उन्हें मोहरा बना रही है। विधायक मामन खान ने यह भी कहा कि वह हिंसा वाले दिन नूंह क्षेत्र में थे ही नहीं। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने सरकार को और संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी करते हुए मामन को निचली अदालत में याचिका डाले की सलाह देकर अगली तारीख दे दी।

    बिट्टू बजरंगी व मोनू मानेसर किए जा चुके हैं गिरफ्तार | Nuh Violence

    नूंह हिंसा मामले में बिट्टू बजरंगी और मोनू मानेसर की गिरफ्तारी को लेकर मांग उठती रही। इसी बीच इन दोनों को गिरफ्तार करके एक तरह से पुलिस ने मामन खान की गिरफ्तारी का रास्ता साफ कर लिया। अब मामन खान को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि 31 जुलाई 2023 को नूंह जिले में बृजमंडल यात्रा पर हमले के साथ ही बड़ी हिंसा हो गई थी। सेंकड़ों वाहनों को फूंका गया। दो होम गार्ड के जवानों के साथ 6 लोगों की मौत और 80 से ज्यादा लोग इस हिंसा में घायल हुए थे। कई दिन तक नूंह हिंसा की आग अलग-अलग जिलों में भी सुलगती रही।

    क्या बोले एसआईटी इंचार्ज डीएसपी

    एसआईटी इंचार्ज एवं फिरोजपुर झिरका के डीएसपी सतीश कुमार के मुताबिक कांग्रेस विधायक को नियमानुसार कोर्ट में पेश किया जायेगा। उन्होंने गिरफ्तारी की पुष्टि तो कर दी लेकिन उन्हें गिरफ्तार कहां से किया गया, इस बारे में कुछ जानकारी नहीं दी।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here