हमसे जुड़े

Follow us

17.5 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा सिक्योरिटी गा...

    सिक्योरिटी गार्ड ने खुद की कनपटी पर चलाई गोली, गंभीर

    Suicide
    File photo

    हिसार। (सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। शहर के कृष्णा नगर निवासी एक निजी सिक्योरिटी गार्ड ने मुकेश सैनी ने अपनी ही रिवाल्वर से सिर में गोली मारकर आत्महत्या (Hisar News) का प्रयास किया। सिक्योरिटी गार्ड को उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। इतना मिलने के बाद अर्बन एस्टेट चौकी इंचार्ज सिकंदर पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंचे वह जांच शुरू की।

    यह भी पढ़ें:– ममता की हद ! गड्ढे में गिरे बच्चे को निकालने खुद भी गड्ढे में कूदी मां

    बताया जा रहा है कि सिक्योरिटी गार्ड मुकेश सैनी शराब पीने का आदी था। इसी वजह से वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। बुधवार रात को मुकेश ने अपनी ही रिवाल्वर से सिर में गोली मार ली। (Hisar News) गोली लगने से मुकेश की हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल शहर के एक निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। अर्बन स्टेट चौकी इंचार्ज सिकंदर ने कहा कि मुकेश सैनी की गंभीर हालत के चलते वह बयान देने के लिए फिट नहीं है। बयानों के बाद ही गोली चलाने के सही कारणों का पता चलेगा। फिलहाल इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here