हमसे जुड़े

Follow us

13 C
Chandigarh
Monday, February 2, 2026
More
    Home कारोबार Senior Citize...

    Senior Citizen Saving Scheme: वरिष्ठ नागरिक बचत योजना बदली, जानें क्या हैं नए नियम!

    Senior Citizen Saving Scheme
    Senior Citizen Saving Scheme: वरिष्ठ नागरिक बचत योजना बदली, जानें क्या हैं नए नियम!

    Senior Citizen Saving Scheme New Rules: वरिष्ठ नागरिक बचत योजना केंद्र सरकार द्वारा संचालित एक बेहद लोकप्रिय स्कीम है। इस स्कीम से देशभर के करोड़ों लोग जुड़े हुए हैं। अगर आप भी वरिष्ठ नागरिक हैं और इस स्कीम में निवेश करने जा रहे हैं या पहले से ही कोई निवेश कर चुके हैं तो आपके लिए यह जानना बहुत ही जरूरी है कि इससे संबंधित नए नियम क्या हैं? बता दें कि सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिक बचत योजना के नियमों में बदलाव किए गए हंै और 7 नवंबर, 2023 को इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। अगर आप इस योजना के तहत पैसा निकालने की सोच रहे हैं, तो यहां इसके बदले हुए नियमों के बारे में जानें। Senior Citizen Saving Scheme

    Senior Citizen Saving Scheme
    Senior Citizen Saving Scheme: वरिष्ठ नागरिक बचत योजना बदली, जानें क्या हैं नए नियम!

    पैसे निकालने के एससीएसएस नियमों में बदलाव

    कई बार एससीएसएस खाता खोलने के बाद लोगों को इसे एक साल के भीतर बंद करना पड़ता है। अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है तो जान लें कि अब प्री-मैच्योर निकासी के नियम बदल गए हैं। नियमों में बदलाव के बाद अगर आप खाता खोलने के एक साल के भीतर खाता बंद कर देते हैं तो ऐसी स्थिति में जमा राशि का 1 फीसदी काटकर आपको वापस कर दिया जाएगा। पहले ऐसी स्थिति में जमा राशि पर एक प्रतिशत ब्याज काटकर वापस कर दिया जाता था।

    नए नियमों के अनुसार सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम में 2 साल, 3 साल, 5 साल के लिए निवेश करने के बाद अगर आप 6 महीने से ज्यादा और 1 साल से पहले खाता बंद करते हैं तो जितने महीने होंगे, उसके हिसाब से रकम वापस कर दी जाएगी। जो आपने निवेश किया है, आपको ब्याज का लाभ मिलेगा, नए नियमों में पांच साल की समयावधि को हटा दिया गया है। इस ब्याज दर का लाभ डाकघर बचत खाते की ब्याज दर से मिलेगा। वहीं अगर आप पांच साल तक स्कीम में निवेश करने के बाद चार साल के भीतर खाता बंद कर देते हैं तो इस स्थिति में भी आपको बचत खाते पर ब्याज का लाभ मिलेगा। पहले इस स्थिति में रउरर ब्याज दर का लाभ 3 साल तक मिलता था।

    यह भी हुए बदलाव

    वरिष्ठ नागरिक बचत योजना के तहत सेवानिवृत्ति निधि प्राप्त करने के बाद, अब आप 1 महीने के बजाय 3 महीने के भीतर खाता खोल सकते हैं। इसके साथ ही पहले इस योजना में 5 साल की अवधि पूरी होने के बाद आप इसे सिर्फ एक बार 3 साल के लिए ही बढ़ा सकते थे। नियमों में बदलाव के बाद आप इसे 3 साल के लिए जितनी बार चाहें बढ़ा सकते हैं। इसके साथ ही आपको बता दें कि इस योजना के तहत आपको निवेश की तारीख या योजना के विस्तार की तारीख के अनुसार ही ब्याज मिलेगा।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here