हमसे जुड़े

Follow us

17.9 C
Chandigarh
Wednesday, February 25, 2026
More
    Home देश Indo-Pak Bord...

    Indo-Pak Border: भारत-पाक सीमा के पास युवक और नाबालिग का शव मिलने से सनसनी! पाकिस्तानी आईडी और सिम कार्ड बरामद

    Jaisalmer News
    Indo-Pak Border: भारत-पाक सीमा के पास युवक और नाबालिग का शव मिलने से सनसनी! पाकिस्तानी आईडी और सिम कार्ड बरामद

    Indo-Pak Border: जैसलमेर (राजस्थान)। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे राजस्थान के जैसलमेर जिले में एक युवक और एक नाबालिग लड़की के शव मिलने से हड़कंप मच गया है। दोनों शव सीमा क्षेत्र के साधेवाला इलाके में भारतीय सीमा के भीतर लगभग 10 से 12 किलोमीटर अंदर पाए गए। पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतकों में एक युवक (आयु लगभग 18 वर्ष) और एक किशोरी (आयु लगभग 15 वर्ष) शामिल हैं। शवों की स्थिति देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों की मृत्यु लगभग एक सप्ताह पूर्व हुई है। Jaisalmer News

    पाकिस्तानी सिम और पहचान पत्र मिलने से जांच तेज

    घटनास्थल से एक पाकिस्तानी मोबाइल सिम कार्ड तथा एक पहचान पत्र (आईडी कार्ड) बरामद हुआ है, जिससे सुरक्षा एजेंसाओं की सतर्कता बढ़ गई है। आईडी के अनुसार, युवक का नाम रवि कुमार बताया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस, सीमा सुरक्षा बल (BSF) तथा खुफिया एजेंसियां संयुक्त रूप से जांच में जुट गई हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए रामगढ़ सीएचसी की मोर्चरी में भेज दिया गया है। प्रारंभिक छानबीन में शवों के पास कोई हथियार या जहरीला पदार्थ नहीं मिला है। मृत्यु के कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।

    प्रेम प्रसंग, घुसपैठ या साजिश? | Jaisalmer News

    घटनास्थल से मिले पाकिस्तानी सिम और पहचान पत्र ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या यह मामला सीमा पार प्रेम संबंध का है, अथवा कोई घुसपैठ या किसी बड़ी साजिश की आशंका? फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं है कि दोनों व्यक्ति भारतीय सीमा में किस उद्देश्य से आए थे। तनोट थाना पुलिस, जैसलमेर जिला पुलिस और बीएसएफ मिलकर मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं। आसपास के गांवों में भी पूछताछ की जा रही है और खुफिया इकाइयाँ सक्रिय हो गई हैं।

    Earthquake: भूकंप से तेज झटकों से थर्राया पाकिस्तान, डर के मारे घरों से बाहर निकल भागे लोग