हमसे जुड़े

Follow us

19.1 C
Chandigarh
Thursday, February 5, 2026
More
    Home कैथल Fraud: ऑस्ट्र...

    Fraud: ऑस्ट्रेलिया की बोलकर इंडोनेशिया भेजा, 26 लाख रुपए ठगे, अब आरोपी 3 दिन के रिमांड पर

    Kaithal News
    Kaithal News: ऑस्ट्रेलिया की बोलकर इंडोनेशिया भेजा, 26 लाख रुपए ठगे, अब आरोपी 3 दिन के रिमांड पर

    कैथल (सच कहूं/कुलदीप नैन)। Kaithal News: विदेश भेजने के सब्जबाग दिखाकर पैसों की ठगी करने के मामलो में एक युवक को ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 26.20 लाख रुपए की ठगी करने आरोपी प्रताप नगर बठिंडा पंजाब निवासी जगप्रीत सिंह उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर लिया गया। Kaithal News

    पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव बरोट निवासी गुरप्रीत सिंह की शिकायत के अनुसार वह उसके भाई मनप्रीत सिंह को विदेश भेजना चाहता था। इसके लिए उसने गांव समाधां निवासी सिमरन कौर व उसके पति जतिंदर सिंह से बातचीत की। सिमरन कौर ने कहा कि वे उसके भाई का ऑस्ट्रेलिया का वीजा लगवा देंगे। वह वहां पर काम भी करेगा और पैसे कमाएगा। Kaithal News

    आरोपियों ने दलेर सिंह, उसकी पत्नी गुरप्रीत कौर, लवप्रीत सिंह, दिल्ली निवासी जगप्रीत सिंह, उसकी पत्नी कुलदीप कौर, अंबाला निवासी संदीप सेठी व मुकेरिया पंजाब निवासी लखा सिंह के साथ मिलकर अलग-अलग समय में उससे 26 लाख 20 हजार रुपये ले लिए व कहा कि उसके भाई को इंडोनेशिया के रास्ते ऑस्ट्रेलिया भेजेंगे। आरोपियों ने उसके भाई इंडोनेशिया भेज दिया और करीब एक महीने तक वहीं रखा। बाद में आगे नहीं भेजने पर उसके भाई को मजबुरन वापस भारत आना पड़ा। यहां आकर जब उन्होंने वीजा चैक करवाया तो पता चला की ये वीजा तो नकली है।

    गुरप्रीत सिंह ने बताया कि जब उन्होंने आरोपियों से अपने रुपये वापस मांगे तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायतकर्ता अनुसार ऐसा करके आरोपियों ने उसके साथ 26 लाख 20 हजार रुपये की धोखाधड़ी की है। जिस बारे थाना ढांड में मामला दर्ज कर लिया गया। उक्त मामले में पहले ही एक अन्य आरोपी को काबू किया जा चुका है। आरोपी जगप्रीत शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आरोपी का व्यापक पूछताछ के लिए 3 दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया। Kaithal News

    यह भी पढ़ें:– Stubble Burning: पंजाब में हरियाणा के मुकाबले पराली जलाने के मामलों में आई बड़ी गिरावट

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here