हमसे जुड़े

Follow us

9.8 C
Chandigarh
Thursday, February 5, 2026
More
    Home राज्य पंजाब नौकर ने किसान...

    नौकर ने किसान की हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

    Ludhiana News
    Ludhiana News: नौकर ने किसान की हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

    किसान के पास 25 सालों से काम कर रहा था नौकर | Ludhiana News

    जगराओं (सच कहूँ न्यूज)। Jagraon News: जगराओं के कांऊके खोसा गांव में सो रहे मालिक पर नौकर ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने घटना के दो दिन बाद हमलावर को पकड़ लिया है। आरोपी की पहचान शभू निवासी मधेपुर विहार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर आगे की पूछताछ शुरू कर दी है। Ludhiana News

    एसएसपी नवनीत सिंह बैंस ने बताया कि पिछले दिनों गांव काउंके खोसा में मृतक किसान के घर पर 20-25 सालों से काम कर प्रवासी नौकर की अपने मालिक चरन सिंह के साथ मामूली बात पर बहस हो गई थी। उस समय तो आरोपी नौकर चुपचाप सुनता रहा। लेकिन 25 अगस्त की देर रात को शराब के नशे में धुत्त होकर आरोपी ने सो रहे किसान चरन सिंह पर लक्कड़ के बाले से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। Ludhiana News

    मृतक के बेटा और बहू अंदर दूसरे कमरे में सो रहे थे। पिता के चीखने की आवाज सुन कर जब परिवार वाले उठे तो आरोपी के हाथों में हथियार देखकर वह भी डर गए और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। Ludhiana News

    यह भी पढ़ें:– Bus Accident: पीआरटीसी बस पलटी, महिला की मौत

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here