हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान घर में लगी भी...

    घर में लगी भीषण आग की लपटों के दौरान पहुंचे डेरा सच्चा सौदा के सेवादार!

    Sadulshahar News
    घर में लगी भीषण आग की लपटों के दौरान पहुंचे डेरा सच्चा सौदा के सेवादार!

    डेरा अनुयायियों व राहगीरों ने पाया नियंत्रण | Sadulshahar News

    सादुलशहर (सच कहूँ न्यूज)। सादुलशहर संगरिया सड़क मार्ग पर भगतसिंह कोलिनी के सामने एक घर में अज्ञात कारणों से लगी आग से भयंकर धुआं फैलने व आग की लपटें निकलने से हड़कंप मच गया। इस घटना की सूचना नगर पालिका फायरब्रिगेड को दी गई, लेकिन जब तक फायर ब्रिगेड पहुँचती तब तक सुबह की सैर करने वाले राहगिरों ने अपने बलबूते पर ही आग को नियंत्रित कर बड़ी दुर्घटना होने से बचाव किया। Sadulshahar News

    प्राप्त जानकारी अनुसार बुधवार की सुबह करीब 6 बजे भगतसिंह कोलिनी के सामने दलीप सहारण, अमन सहारण के घर की तीसरी मंजिल पर अचानक सुबह लगभग 6 बजे धुआं व आग की लपटें नजर आई। सुबह की सैर करने वालों को इसकी जानकारी मिली, तो तुरंत ही कुछ ही पलों में हड़कंप मच गया। घर के अन्दर उस समय एक महिला मालकिन थी।

    उसने सहायता के लिये भगतसिंह कॉलोनी के बाशिंदों को गुहार लगाई, तो तुरंत ही डेरा सच्चा सौदा अनुयायी रमेश यादव पटवारी, इण्डेन गैस सिलेंडर एजेंसी के संचालक विजय कुमार गोयल, डेरा सच्चा सौदा के पूर्व ब्लॉक प्रेमी सेवक सेवानिवृत्त प्रधानचार्य बीरबल राम यादव, ओम प्रकाश कूकना, देश राज सोनी, डॉ. राजेन्द्र डोडा,सुखदीप सिंह, डेरा सच्चा सौदा के शाह सतनाम जी ग्रीन एस संगठन के नरेश कुमार सेठी सहित अन्य राहगिरों ने अपने स्तर पर बाल्टियों व अन्य साधनों से ही आग पर नियंत्रण पाया। नगर पालिका फायर बिग्रेड के लेट पहुंचने पर घटनास्थल पर पहुंचे राहगिरों में रोष देखा गया। Sadulshahar News

    क्या कहना है फायरब्रिगेड वालों का | Sadulshahar News

    भगतसिंह कॉलोनी के सामने एक कोठी में लगी आग का समाचार हमें जैसे ही मिला, तो हम तुरंत ही वहां घटनास्थल पर पहुंच गए। वहां जब देखा तो आग बुझ चुकी थी, लेकिन सोलर व इनवर्टर बेटरा से कनेक्शन नही काटा गया था। वहीं से कनेक्शन डिस्कनेक्ट किया गया। आग का कारण शॉर्टसर्किट ही प्रतीत होता है समय पर आग पर नियंत्रण पाने से बड़ी दुर्घटना टल गई। लेट पहुंचने के आरोप निराधार हैं। Sadulshahar News

    Snake News: घर में निकले जहरीले सांप को पकड़ कर पार किया 250 का आंकड़ा

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here