हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश Haryana News:...

    Haryana News: हरियाणा में जजपा को झटका, 4 विधायकों ने छोड़ी पार्टी

    Haryana News

    Haryana News: फतेहाबाद (सच कहूँ/विनोद शर्मा)। हरियाणा में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद शनिवार को जननायक जनता पार्टी (जजपा) को बड़ा झटका लगा। पूर्व श्रम मंत्री अनूप धानक के इस्तीफे के बाद शाहबाद से विधायक रामकरण काला, गुहला चीका से विधायक ईश्वर सिंह और टोहाना से विधायक देवेंद्र बबली ने भी पार्टी को अलविदा कह दिया। पार्टी को लिखे पत्र में विधायक ईश्वर सिंह और रामकरण काला ने इस्तीफे की वजह निजी कारण बताए हैं। वहीं देवेंद्र बबली ने कहा कि अब परिस्थितियां बदल चुकी हैं, इसलिए उन्होंने इस्तीफा दिया। उनके साथी और कमेटी आगे का फैसला करेगी। सूत्रों के मुताबिक रामकरण काला, ईश्वर सिंह और देवेंद्र बबली कांग्रेस और पूर्व मंत्री अनूप धानक भाजपा में जा सकते हैं। Haryana News

    Jammu-Kashmir Cloudburst: जम्मू-कश्मीर के गांदरबल और पुलवामा में बादल फटने से मची त्राहि त्राहि!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here