हमसे जुड़े

Follow us

20.3 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More

    Summer Camp: प्रताप स्कूल में सात दिवसीय समर कैंप का समापन

    Kharkhoda News
    Kharkhoda News: प्रताप स्कूल में सात दिवसीय समर कैंप का समापन

    खरखौदा (सच कहूँ/हेमंत कुमार)। Kharkhoda News: सापंला मार्ग पर स्थित प्रताप स्कूल में सात दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न रचनात्मक एवं शैक्षणिक गतिविधियों का आनंद उठाया। समर कैंप के दौरान विद्यार्थियों को खेलकूद, योग, चित्रकला, नृत्य, संगीत, कंप्यूटर, हैंडक्राफ्ट, सार्वजनिक बोल, टीम वर्क तथा नेतृत्व क्षमता जैसी विविध गतिविधियों में प्रशिक्षण दिया गया। प्रत्येक दिन की शुरुआत योग सत्र से होती थी, जिससे विद्यार्थियों को मानसिक और शारीरिक स्फूर्ति मिली। Kharkhoda News

    विद्यालय प्राचार्या दया दहिया ने बताया कि समर कैंप का उद्देश्य विद्यार्थियों को उनकी रुचियों के अनुसार बहुआयामी कौशल प्रदान करना था, जिससे उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा सके। एकेडमिक डायरेक्टर डॉ सुबोध दहिया ने कहा कि ऐसे कैंप बच्चों में आत्मविश्वास और अनुशासन को बढ़ाते हैं। विद्यार्थियों को नई ऊर्जा, रचनात्मकता और सीखने की लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने समर कैंप के सफल आयोजन के लिए सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों का धन्यवाद किया। कैंप के समापन अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने अपने सीखे हुए कौशल का प्रदर्शन किया। Kharkhoda News

    यह भी पढ़ें:– हरियाणा के सरकारी अस्पतालों में अब ‘‘ऑन-कॉल’ उपलब्ध होंगे विशेषज्ञ डॉक्टर