हमसे जुड़े

Follow us

21.9 C
Chandigarh
Tuesday, March 24, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा कल्पना स्कूल ...

    कल्पना स्कूल में सात दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ

    Kharkhauda News
    Kharkhauda News कल्पना स्कूल में सात दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ

    खरखौदा , सच कहूं /हेमंत कुमार। खांडा रोड स्थित कल्पना चावला विद्यापीठ में सात दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में पहुंचने पर प्राचार्या और शिक्षकों ने विद्यार्थियों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया और उनकी भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया। इस शिविर में कक्षा पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया, जिनमें कला और शिल्प, गायन और नृत्य, अंग्रेजी बोलना, विभिन्न प्रकार के खेल जैसे खो-खो, कबड्डी और बॉक्सिंग,दौड़, लंबी एवं ऊंची कूद शामिल थे। इसके अलावा, योग की कक्षाएं भी आयोजित की गईं।

    विद्यार्थियों ने अपनी रुचि के अनुसार इन गतिविधियों में भाग लिया और अपने कौशल को विकसित करने का अवसर प्राप्त किया। शिविर का प्रथम दिन बड़े हर्ष और उल्लास के साथ व्यतीत हुआ। आयोजित किए गए शिविर में अध्यापिका मोनिका, शीतल ,रुबीना , मनीकक्षा ,ज्योति, पूनम ,अंकिता , मधु व अध्यापक रवि और तरुण ने विद्यार्थियों के साथ बढ़ चढ़कर भाग लिया।

    प्राचार्या उषा वत्स ने बताया कि विद्यार्थियों को गर्मियों की छुट्टियों में एक सुरक्षित और रचनात्मक वातावरण प्रदान करना है। विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ व्यक्तिगत विकास के अवसर भी प्रदान किए जाते हैं तथा विद्यार्थियों को भविष्य के लिए तैयार करना है और उन्हें समाज के जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना है।