हमसे जुड़े

Follow us

12.9 C
Chandigarh
Wednesday, February 4, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान भीलवाड़ा जिले...

    भीलवाड़ा जिले में ट्रेलर- वैन की टक्कर में सात लोगों की मौत

    Accident

    भीलवाड़ा। राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के बिजौलिया थाना क्षेत्र में ट्रेलर और मारुति वैन की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई। बिजौलिया थाना प्रभारी विनोद मीणा ने आज बताया की भीलवाड़ा- कोटा राजमार्ग पर नया नगर मोड़ के समीप शनिवार रात मारुति वैन ट्रेलर से टकरा गयी। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन ने बिजौलिया अस्पताल में दम तोड़ा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन से दो शव काफी मशक्कत के बाद निकाले जा सके। वैन वैन में सात लोग ही सवार थे। मृतकों की पहचान जिले के सिंगोली चारभुजा निवासी उमेश जायसवाल, मुकेश नट, जमुनालाल नट, अमरचंद नट, राजू और शिवलाल तथा जिले के सलावटिया निवासी राधेश्याम के रुप में की गई है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।