हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी दिल्ली में भी...

    दिल्ली में भीषण गर्मी का दौर जारी

    Summer Tips

    नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी और इसके आसपास के इलाकों में भीषण गर्मी तथा लू का प्रकोप जारी है और अत्यधिक शुष्क मौसम के बीच यहां अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने शुक्रवार को बताया कि यहां पर सापेक्ष आर्द्रता का स्तर सुबह साढ़े आठ बजे 28 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग ने कहा, “तेज हवाओं के बावजूद लू जारी रहेगी। यहां पर लोगों को रविवार को लू से कुछ राहत मिल सकती है, लेकिन सोमवार से पारा फिर से चढ़ जाएगा। ” यहां पर न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विभाग के मुताबिक यहां पर सप्ताह के अंतिम दो दिनों न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा। यह पर आज दोपहर करीब 12 बजे सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर गिरकर 13 फीसदी पर पहुंच गया।

    राष्ट्रीय राजधानी में पांच और छह मई को पारा में मामूली गिरावट आएगी, लेकिन आठ मई तक एक बार फिर 43 डिग्री तक बढ़ जाएगा। गुरुवार को, राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में पिछले 52 वर्षों में दूसरा सबसे गर्म अप्रैल रहा है। साथ ही 2010 के बाद से महीने का सबसे गर्म दिन रहा। मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर- पश्चिम और मध्य भारत में लू की स्थिति अगले सप्ताह तक बनी रहेगी, लेकिन उसके बाद इसमें गिरावट आ सकती है। पूर्वोत्तर भारत में बिजली चमकने और तेज हवाओं के साथ बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने के आसार हैं। मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक और सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री ऊपर रहने के कारण लू का प्रकोप रहेगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here