हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More

    सेवादारों ने गर्म कंबल वितरित कर मनाया पवित्र अवतार माह

    Welfare Works Patna, Bhopal, Raipur sachkahoon

    छतीसगढ़, बिहार व मध्यप्रदेश के विभिन्न ब्लॉकों में नामचर्चाओं का आयोजन

    पटना/भोपाल/रायपुर(सच कहूँ न्यूज)। पूजनीय परम पिता शाह सतनाम जी महाराज के पावन अवतार माह की खुशी में विभिन्न राज्यों के ब्लॉकों में नामचर्चाओं का आयोजन कर जहां रामनाम का गुणगान किया गया वहीं जरूरतमंद परिवारों को गर्म कंबल व कपड़े वितरित कर मानवता भलाई कार्यों को गति दी गई। अवतार माह के उपलक्ष्य में हैदाराबाद, ब्लॉक सुपौल (बिहार), बैकुंठपुर (छतीसगढ़), ब्लॉक आमला (मध्यप्रदेश) में नामचर्चाओं का शुभारंभ इलाही नारा ‘धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा’ व विनती के भजन के साथ किया गया। ब्लॉक सुपौल (बिहार) की साध-संगत द्वारा 103 जरूरतमंद परिवारों को गर्म कंबल वितरित किए गए। वहीं ब्लॉक आमला (मध्यप्रदेश) में पांच परिवारों को गर्म कंबल दिए गए। इस अवसर पर साध-संगत ने पूज्य गुरु जी पर दृढ़ आस्था और विश्वास व्यक्त करते हुए इन्सानियत के मार्ग पर बुलंद हौंसले के साथ आगे बढ़ने का संकल्प भी दोहराया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    1 COMMENT

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here