सेवादार बलदेव सिंह इन्सां ने सैनिक का बैग लौटाकर दिया ईमानदारी का परिचय

Published On

फतेहपुर (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए डेरा सच्चा सौदा के सेवादार ईमानदारी (Honesty) की नित नई-नई मिसाल पेश कर रहे हैं। इसी क्रम में राजस्थान में सीकर जिले के फतेहपुर स्थित डेरा सच्चा सौदा की कैंटीन पर सेवा कर रहे सेवादार बलदेव सिंह इन्सां ने लावारिस बैग उसके असली मालिक का लौटाकर ईमानदारी का परिचय दिया।

जानकारी के अनुसार बलदेव सिंह इन्सां फतेहपुर कैंटीन पर सेवा करते हैं। इसी दौरान सेवा करते हुए उन्हें कैंटीन में एक बैग मिला। बैग के बारे में खोजबीन के बाद पता चला कि यह बैग मनोहर गुज्जर पुत्र प्रकाश चंद निवासी अलवर का है, जो कि सैनिक है। वह बीकानेर से अलवर जाते वक्त कैंटीन पर चाय-पानी पीने के लिए रूका था।

इसी दौरान वह बैग कैंटीन में भूल गया। बैग में मिले कागजातों के आधार पर सैनिक से संपर्क साधा गया। इसके बाद सैनिक मनोहर गुज्जर को उसके सामान सहित बैग लौटा दिया गया। सेवादार बलदेव सिंह इन्सां की ईमानदारी (Honesty) की सैनिक भाई ने भरपूर प्रशंसा की।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts