rajasthan

Rajasthan News: प्रधानमंत्री ने राजस्‍थान को दी अनेकों विकास की सौगातें, आने वाली पीढ़ियों तक दिखाई देगा इनका प्रभाव

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को नई दिल्ली में विकसित भारत संकल्प सभा को संबोधित किया। इस संबंध में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मानसरोवर के वी.टी. रोड स्थित मेला ग्राउण्ड में विकसित भारत संकल्प सभा और सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए।
देश  राजस्थान  राज्य  न्यूज़ ब्रीफ 

Attacked: युवक पर लोहे के कड़े से वार, दो नामजद

फतेहगढ़ श्यामसिंह वाला गांव में गुरुद्वारे के बाहर खड़े युवक से गाली-गलौज का विरोध करना भारी पड़ गया। आरोप है कि दो व्यक्तियों ने उसके साथ मारपीट की और एक आरोपी ने हाथ में पहने भारी लोहे के कड़े से उसके सिर पर वार कर दिया। हमले में युवक के सिर में गंभीर चोट आई। घायल को राजकीय अस्पताल हनुमानगढ़ टाउन में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया।
राजस्थान  राज्य 

Hanumangarh News: मतदान के दौरान खूनी विवाद, सिर फोड़ने और सोने की चेन छीनने का आरोप

नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत शुक्रवार को हुए हनुमानगढ़ नगर परिषद चुनाव के दौरान गौतम बुद्ध स्कूल स्थित मतदान केन्द्र के पास हुए विवाद के संबंध में जंक्शन पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। इस दौरान एक व्यक्ति के सिर पर ईंट मारकर घायल करने तथा उसके गले से सोने की चेन तोड़कर ले जाने का आरोप लगाया गया है।
राजस्थान  राज्य 

Road Accident: निराश्रित गोवंश से टकराई इलेक्ट्रिक स्कूटी, महिला की मौत

रावतसर थाना क्षेत्र में खेत से घर लौट रही महिला की इलेक्ट्रिक स्कूटी सड़क पर आए निराश्रित गोवंश से टकरा गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। रावतसर थाना पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
राजस्थान  राज्य 

मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने नागौर स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का किया निरीक्षण

उत्तर पश्चिम रेलवे, जोधपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने शुक्रवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ नागौर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे पुनर्विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
राजस्थान  राज्य 

दहेज में कार और पांच लाख रुपए की मांग, विवाहिता को घर से निकाला

दहेज में बड़ी कार और पांच लाख रुपए की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने और मारपीट कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। विवाहिता ने पति, सास, ससुर और देवर पर दहेज की मांग को लेकर मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना देने तथा उसका स्त्रीधन अपने कब्जे में रखने का आरोप लगाया है।
राजस्थान  राज्य 

शाह सतनाम जी गर्ल्स कालेज में रिसर्च ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन

शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज श्रीगुरुसर मोडिया में रिसर्च एंड डेवलपमेंट कमेटी के तत्वावधान में सेमिनार हॉल में रिसर्च ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य फैकल्टी सदस्यों में शोध के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा गुणवत्तापूर्ण शोध कार्य के लिए आवश्यक कौशल विकसित करना रहा।
राजस्थान  राज्य  शिक्षा और रोजगार 

Rajasthan News: राजस्थान के सभी स्कूल होंगे मजबूत: डिप्टी सीएम बैरवा

राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार ने पूरे प्रदेश में सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाने और उनका कायाकल्प करने के उद्देश्य से अभियान शुरू करने वाली पहली सरकार है। उन्होंने कहा कि जर्जर पाए गए सभी स्कूलों को सुदृढ़ और बहाल किया जाएगा।
राजस्थान  राज्य 

खिनानिया में नकली डीएपी की आशंका, 58 बैग जब्त

जिले के तलवाड़ा झील थाना क्षेत्र के गांव खिनानिया में किसानों को नकली डीएपी बेचे जाने की शिकायत के बाद कृषि विभाग ने कार्रवाई करते हुए 58 बैग डीएपी जब्त किए हैं।
राजस्थान  राज्य 

संगरिया में पिता-पुत्र 805 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार

संगरिया थाना पुलिस ने मादक पदार्थांे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पिता-पुत्र को 805 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अफीम के अलावा 2 लाख रुपए की नकदी, तीन मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक कांटा बरामद किया है।
राजस्थान  राज्य 

Hanumangarh Crime: रास्ता रोककर युवक पर गंडासी से हमला, साथी को भी पीटा

बाइक से गांव लौट रहे दो युवकों को रास्ते में रोककर हमला करने, नकदी छीनने, मोबाइल फोन तोड़ने और सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल कर धमकी देने का मामला सामने आया है। मामले में टाउन थाना पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
राजस्थान  राज्य 

सूने मकान की स्टील ग्रिल तोड़कर घुसे चोर

टाउन की रामसिंह कॉलोनी में एक सूने मकान की स्टील ग्रिल तोड़कर अज्ञात चोर अंदर घुस गए और अलमारी का ताला तोड़कर नकदी व सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। मामले में मकान मालिक ने टाउन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
राजस्थान  राज्य