Attacked: युवक पर लोहे के कड़े से वार, दो नामजद

गाली-गलौज का विरोध करने पर मारपीट, सिर में गंभीर चोट

Published On

हनुमानगढ़। फतेहगढ़ श्यामसिंह वाला गांव में गुरुद्वारे के बाहर खड़े युवक से गाली-गलौज का विरोध करना भारी पड़ गया। आरोप है कि दो व्यक्तियों ने उसके साथ मारपीट की और एक आरोपी ने हाथ में पहने भारी लोहे के कड़े से उसके सिर पर वार कर दिया। हमले में युवक के सिर में गंभीर चोट आई और खून बहने लगा। घायल को राजकीय अस्पताल हनुमानगढ़ टाउन में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। टाउन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार किरणजीत कौर (36) पत्नी इकबाल सिंह मजहबी निवासी वार्ड नंबर 2, फतेहगढ़ श्यामसिंह वाला बास ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दी। रिपोर्ट में कृष्ण पुत्र अंग्रेज सिंह और अंग्रेज सिंह पुत्र नूर सिंह निवासी फतेहगढ़ श्यामसिंह वाला को आरोपी बनाया गया है। रिपोर्ट के अनुसार 13 सितंबर को प्रार्थिया के पति इकबाल सिंह गांव के गुरुद्वारे के बाहर खड़े थे। इसी दौरान कृष्ण और अंग्रेज सिंह वहां आए और इकबाल सिंह के साथ गाली-गलौज करने लगे।

विरोध करने पर अंग्रेज सिंह ने इकबाल सिंह को पकड़ लिया, जबकि कृष्ण ने हाथ में पहने भारी लोहे के कड़े से उसके सिर पर वार कर दिया। घटना के बाद कृष्ण की मां रणजीत कौर भी प्रार्थिया के घर पहुंची और गाली-गलौज करते हुए धमकी दी कि इकबाल सिंह को जीवित नहीं छोड़ेंगे। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। प्रकरण की जांच सहायक उप निरीक्षक भूप सिंह को सौंपी गई है।

About The Author

Related Posts