Hanumangarh Election Results: हनुमानगढ़ में बांसुरी की गूंज, शुरुआती रुझानों में निर्दलीयों का दबदबा
60 वार्डों में मतगणना जारी, शुरुआती रुझानों में भाजपा-कांग्रेस के साथ निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी बनाई बढ़त
Hanumangarh Election Results: हनुमानगढ़ (हरदीप सिंह)। नगर परिषद चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में कई वार्डों के परिणाम सामने आने लगे हैं। कुल 60 वार्डों वाली हनुमानगढ़ नगर परिषद में शुरुआती रुझानों में निर्दलीय प्रत्याशियों का प्रदर्शन मजबूत नजर आ रहा है। वहीं भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों ने भी कई वार्डों में जीत दर्ज कर अपनी स्थिति मजबूत की है।
अब तक सामने आए रुझानों के अनुसार वार्ड 1 से लेघा निर्दलीय विजयी हुए हैं। वार्ड 2 में बड़सीवाल निर्दलीय ने जीत दर्ज की। वार्ड 3 से निशा निर्दलीय विजयी रहीं। वार्ड 4 में गुरदीप चहल कांग्रेस ने जीत हासिल की।वार्ड 5 में निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज की। वार्ड 6 से वीरकमल बलराज निर्दलीय, वार्ड 7 से सुमित रणवां निर्दलीय और वार्ड 8 से सर्वजीत कौर निर्दलीय विजयी हुईं। वार्ड 9 से मनप्रीत सैनी भाजपा ने जीत दर्ज की।
वार्ड 10 से नवीन बाकोलिया निर्दलीय, वार्ड 11 से सोनू बंसल निर्दलीय, वार्ड 12 से डॉ. देवीलाल निर्दलीय, वार्ड 13 से डॉ. सुमित रिणवा निर्दलीय और वार्ड 14 से कॉमरेड गुरुनाएब विजयी हुए।
वार्ड 15 से नगीना भाजपा, वार्ड 16 से गुरदीप बब्बी, वार्ड 17 से हिमांशु, वार्ड 18 से मीना चावला, वार्ड 19 से विमला निर्दलीय, वार्ड 20 से रेखा भाजपा तथा वार्ड 21 से सिद्धार्थ कांग्रेस ने जीत दर्ज की।
मतगणना अभी जारी है और ये शुरुआती रुझान हैं। शेष वार्डों के परिणाम सामने आने के साथ ही नगर परिषद में किस दल या समूह का बोर्ड बनेगा, इसकी तस्वीर और स्पष्ट होगी।